Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन देश

21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगी UGC-NET परीक्षा, ऑनलाइन होगा एग्जाम

UGC NET परीक्षार्थी के लिए खुश खबरी। NTA ने UGC NET परीक्षा की नई तारीखों की घोसाना कर दिया है। 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच परीक्षा कराई जाएगी और इस बार परीक्षा ऑनलाइन होगी। दरअसल, इसी महीने की 18 तारीख को हुई UGC NET की परीक्षा पेपर लीक के संकेत मिलने पर शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दी थी।


शुक्रवार देर शाम को NTA ने परीक्षा की तारीखों का नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन में तीन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की गई है। इसमें NCET 2024, Joint CSIR-UGC NET और UGC NET June 2024 Cycle की तारीखों का ऐलान किया गया है। इस बार सभी परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएंगी।

-NCET 204 परीक्षा 10 जुलाई 2024 को आयोजित होगी।
-Joint CSIR-UGC NET 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आयोजित होगी।
-UGC NET June 2024 Cycle 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कराई जाएगी।

UGC ने शिकायत मिलने पर NET परीक्षा को रद्द कर दी

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ जानकारी प्राप्त हुए थे। जिस पर बताया गया था कि 18 जून को आयोजित ऑफलाइन हुई परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। इसके बाद इस परीक्षा को रद्द करके दोबारा आयोजित करने का फैसला किया गया था। अब सीबीआई परीक्षा में गड़बड़ी होने पर जांच कर रही है।

शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून, 2024 को देश के कई शहरों में यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा आयोजित की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा दो शिफ्ट में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की थी। वहीं इसके अगले दिन ही 19 जून, 2024 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से परीक्षा में गड़बड़ी होने की जानकारी दी।

11 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

UGC NET परीक्षा जून 2024 देश भर के 317 शहरों में 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 11,21,225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। 18 जून को आयोजित नेट की परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी। NTA ने एक ही दिन में सभी 83 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.