Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

3.72 करोड़ की कार को चूहों ने पहुंचाया नुकसान: लाखों रुपए लगाकर कार्तिक आर्यन ने करवाई ठीक; दो साल पहले गिफ्ट में मिली थी

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की 3.72 करोड़ रुपए की लग्जरी कार मैकलॉरेन GT को चूहों के खराब कर दिया था। एक इंटरव्यू में कार्तिक ने इस बारे में कहा कि कार को ठीक करवाने के लिए उन्हें लाखों रुपए भी खर्च करने पड़े थे।

इंटरव्यू में कार्तिक बोले, ‘मैं अपनी दूसरी कार ज्यादा चलाता हूं। मैकलॉरेन GT ज्यादा ड्राइव नहीं करता हूं। कुछ समय पहले वो गैराज में लंबे समय तक खड़ी रही तो चूहे उसकी मैट खा गए जिससे काफी नुकसान हुआ। मैट ठीक करवाने में मुझे लाखों रुपए खर्च करने पड़े।’

2022 में कार्तिक को भूषण कुमार ने कार गिफ्ट की थी।

2022 में कार्तिक को भूषण कुमार ने कार गिफ्ट की थी।

भूषण कुमार ने गिफ्ट की थी कार

कार्तिक ने मैकलॉरेन GT खरीदी नहीं थी बल्कि ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उन्हें 2022 में गिफ्ट की थी।

कार्तिक ने इसी साल मार्च में रेंज रोवर खरीदी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपए थी।

रेंज रोवर खरीदने के बाद कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की थी।

रेंज रोवर खरीदने के बाद कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की थी।

पहली कार थी थर्ड हैंड

कार्तिक की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था, इसके बावजूद उनके पास रेड कार्पेट इवेंट में जाने के लिए खुद की कार नहीं थीं। कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली 2 फिल्म के बाद उन्होंने एक कार खरीदी थी, वो भी थर्ड हैंड, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए थी। उस कार के डोर में प्रॉब्लम भी थी, इसके बावजूद उन्होंने ये कार ली क्योंकि रेड कार्पेट इवेंट में कार्तिक को ऑटो में, बाइक पर या लोगों से लिफ्ट लेकर जाना पड़ता था।

जहां एक समय लोगों से लिफ्ट मांग कर या थर्ड हैंड कार से कार्तिक आर्यन को किसी भी इवेंट में जाना पड़ता था, वहीं अब उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। इसमें BMW, ऑडी, लेम्बोर्गिनी जैसी कारें शामिल हैं।

'चंदू चैंपियन' में कार्तिक मुरलीकांत पेटकर के रोल में दिखाई देंगे।

‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक मुरलीकांत पेटकर के रोल में दिखाई देंगे।

‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएंगे कार्तिक

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है।

इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर इंडिया के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिन्होंने 1970 राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में हुए पैरालिंपिक में देश का नाम रोशन किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.