Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

IIT JEE Advanced result 2024: बिहार टॉपर अनिकेत करना चाहते हैं सीएस की पढ़ाई, जेईई एडवांस बिहार के कई छात्र छात्राएं दूसरे जोन से बने टॉपर

ऐप पर पढ़ें

जेईई एडवांस बिहार के कई छात्र छात्राएं दूसरे जोन से बने टॉपर

 

जेईई एडवांस में बिहार के छात्रों ने दूसरे जोन से आवेदन कर बेहतर रैंक प्राप्त किया है। इस तरह के छात्रों की संख्या काफी है। पटना के मो. इमाद आरिफ ने जेईई एडवांस में 77वां स्थान प्राप्त किया है। आरिफ दिल्ली जोन से परीक्षा में शामिल हुए थे। उनकी पढ़ाई बेंगलुरु में हुई है। बेहतर रैंक प्राप्त करने पर घर में खुशी का माहौल है। वह दिल्ली या मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे। गोड्डा डीसी जिशान कमर ने भांजे इमाद आरिफ के रिजल्ट की जानकारी दी है। आरिफ के पिता आरिफ रजा निजी कंपनी में पदाधिकारी हैं।

वैशाली के शौर्य सिंह को 187वीं रैंक वैशाली के शौर्य सिंह को 187वीं रैंक आई है। शौर्य मुंबई जोन से परीक्षा में शामिल हुए थे। दादा रिटायर्ड प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शौर्य की पढ़ाई मुंबई में ही हुई है। जेईई मेन में भी 155 वीं रैंक हासिल की थी। उसने साइंस व मैथ के ओल्पियांड में भी बेहतर प्रदर्शन किया था।

 पटना के अनिकेत गुवाहाटी जोन में सेकंड टॉपर है। 360 में से 301 अंक आए हैं। मूलरूप से औरंगाबाद के हैं। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। अभी दिल्ली आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करेंगे। वह अपने परिवार के साथ पटना के रामजयपाल नगर में ही रहते हैं। पिता सुनील कुमार सिंह बिहार सरकार में सरकारी जॅाब में है और माता प्रतिमा सिंह हाउसवाइफ है। शुरुआती शिक्षा पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल से हुई है। सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई कर कामयाबी हासिल की है।

जेईई मेन जनवरी के बिहार टॉपर अबु बकर को 168 वां स्थान

किशनगंज के नाद्व मंजिल, इकबाल कॉलोनी के रहने वाले अबु बकर सिद्दीक को 168 रैंक मिली है। वह जेईई मेन जनवरी सत्र के स्टेट टॉपर थे। लेकिन जेइइ एडवांस में दिल्ली जोन से आवेदन किया और उन्हें यह सफलता मिली।

पटना। आआईटी मद्रास ने रविवार को जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें गुवाहाटी जोन का प्रदर्शन खराब रहा। टॉप 100 में गुवाहाटी जोन से मात्र दो छात्र शामिल हैं।

गुवाहाटी जोन में इराद्री बासू खौंड (ऑल इंडिया रैंक 279) ने तीसरा, ज्योतिष्मान सैकिया (ऑल इंडिया रैंक 285) को चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं, लड़कियों में गुवाहाटी जोन से अर्चिता बंका (ऑल इंडिया रैंक 558) टॉपर रही। jeeadv.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आईआईटी मद्रास की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1,86,584 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। वहीं, परीक्षा में 1,80,200 छात्र शामिल हुए, जिसमें से 48,248 छात्र सफल हुए। इसमें 7964 लड़कियां व 40,284 लड़के शामिल हैं। वहीं, आईआईटी गुवाहाटी जोन में 2458 छात्र मात्र सफल हुए हैं। आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा की फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

प्रथम कुमार आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस करना चाहते हैं

पटना। मुजफ्फरपुर के प्रथम कुमार ने (ऑल इंडिया रैंक 343) पांचवां स्थान हासिल किया है। जेईई मेन और जेईई एडवांस में बिहार स्टेट टॉपर बनकर राज्य का नाम रोशन किया है। सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना है। पिता सुजीत कुमार सिंह एक प्राइवेट इलेक्ट्रिक कंपनी में कार्य करते हैं। मां गृहिणी हैं। पहले चरण में कुछ अंकों से बेहतर पर्सेटाइल नहीं मिल सका था। इसके बाद अनएकेडमी के ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, डेली प्रैक्टिस प्रोग्राम (डीपीपी) एवं मॉक टेस्ट से पढ़ाई की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.