Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

Bigg Boss OTT 3: इस बार असान नहीं होगा बिग बॉस के घर में टिकना, बदल गया है पूरा गेम, अनिल कपूर ने बताई रिलीज डेट

Bigg Boss OTT Season 3: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को लेकर लगातार दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। इस शो के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। इस बार बिग बॉस की कमान सलमान खान की जगह अनिल कपूर के हाथ में होगी। अनिल को बिग बॉस होस्ट करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

धांसू अंदाज में रिलीज हुआ बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो

बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इसे जियो सिनेमा में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।प्रोमो में अनिल कपूर का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी 3 का ये प्रोमो किसी फिल्म के प्रोमो से कम नजर नहीं आ रहा है। इसके शुरुआत में अनिल कपूर ढेर सारे बहरूपियों यानी मुखौटा पहने लोगों के बीच में दौड़ते दिख रहे हैं। इसके बाद वो कई डायलॉग बोलते दिखे। वीडियो में अनिल कपूर कहते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में टिकना आसान नहीं होगा। पूरा खेल बदल चुका है। यहां तक कि खेल को नियम भी बदल गए हैं।

इस दिन रिलीज होगा बिग बॉस ओटीटी 3

प्रोमो के साथ ही मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 3 की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बिग बॉस ओटीटी 3 इसी महीने यानी 21 जून को शुरू होगा। सोशल मीडिया बिग बॉस ओटीटी 3 का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। साथ ही हर किसी को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अनिल कपूर बेहद कम फीस ले रहे हैं। इस शो के लिए जहां सलमान खान से 12 करोड़ रुपये फीस लेते थे। वहीं, अनिल कपूर ने एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि अभी तक फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.