![]()
लखनऊ के अकबरनगर में सोमवार को 1100 घरों पर बुलडोजर चलाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई दो शिफ्ट में की गई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को ढहाया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे से फिर इसी शेड्यूल से अभियान च
.
सुबह से 6 पोकलेन और 16 बुलडोजर से घर ढहाने का काम किया गया। बैरिकेडिंग कर इलाके को सील किया गया था। किसी तरह का हंगामा न हो, इसलिए PAC-RAF की 8 कंपनियां मौके पर तैनात रहीं। वहीं, 12 साल की एक बच्ची ने वीडियो जारी कर अखिलेश यादव और राहुल गांधी से मदद की गुहार लगाई।
उसने कहा- हम सुबह सोकर उठे तो चारों तरफ फोर्स ही फोर्स थी। कई बुलडोजर और पुलिसकर्मी मौजूद थे। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। दहशत का माहौल रहा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसर सुबह 10 बजे अकबरनगर बुलडोजर और फोर्स लेकर पहुंचे। बुलडोजर को देखते ही लोग घरों का सामान समेटने लगे। प्रशासन ने सामान शिफ्ट करने के लिए मुफ्त गाड़ियों की व्यवस्था की थी।
क्यों की जा रही कार्रवाई?
- लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध मकान बने हुए हैं।
- यहां पर कुकरैल रिवर फ्रंट विकसित किया जाना है।
- LDA द्वारा अवैध मकानों-दुकानों को तोड़ा जा रहा है।
- अकबरपुर एरिया में कुल 13 क्लस्टर बनाए गए हैं।
- LDA अब तक 1700 लोगों को आवास दे चुका है।
घर खाली करने के लिए दी गई थी चेतावनी
अफसरों का कहना है कि लोगों को घर खाली करने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी कुछ लोगों ने जगह नहीं खाली की। अब उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मकान ढहाने के अभियान की पहली शिफ्ट सुबह से दोपहर तक थी। दोपहर बाद दूसरी शिफ्ट में कार्रवाई की गई। दोनों शिफ्टों में 1100 से ज्यादा अवैध कब्जे ढहाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

