मुंबई10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 11 जून को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 150 रुपए बढ़कर 71,840 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,200 रुपए घटकर 90,500 रुपए में बिक रही है।
इस साल सोने के दाम 7,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी 78,900 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 11,600 रुपए बढ़ चुकी है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,990 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,840 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,840 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,490 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,890 रुपए है।

सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
