Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

Kalki 2898 AD: प्रोजेक्ट K की वजह से दीपिका पादुकोण हुईं प्रेग्नेंट? ट्रेलर के बाद दर्शकों ने गेस की कहानी

कल्कि 2898 AD का ट्रेलर आने के बाद एक बार फिल्म की कहानी को लेकर चर्चे शुरू हो गए हैं। प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म की रिलीज के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण को प्रेग्नेंट दिखाया गया है तो कई लोग कयास लगा रहे हैं कि वह कल्कि को जन्म देंगी। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि प्रभास का नाम भैरवा है और दोनों को साथ में एक मिशन पर काम करते भी दिखाया गया है। देखें इंटरनेट पर कहानी को लेकर क्या चर्चे हैं।

दीपिका के गर्भ से भगवान का जन्म

नाग अश्विन की फिल्म कल्कि अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं। ट्रेलर से हिंट मिल रही है कि कल्कि में भी बुराई से अच्छाई की लड़ाई की कहानी दिखाई जाएगी। उस शक्ति का इंतजार किया जा रहा है जो सबको बचाएगी। अश्वत्थामा बने अमिताभ बच्चन बताते हैं कि वह किसी एक को बचा सकते हैं। वह दीपिका पादुकोण से कहेंगे, आपने अपनी मां के गर्भ में भगवान को स्थान दिया है, मैं बचा लूंगा।

फिल्म में दीपिका के नाम पर चर्चे

अब दिशा पाटनी प्रभास को भैरवा नाम से बुलाती दिखेंगी। दीपिका पादुकोण का नाम Sum-80 दिख रहा है। जिसे पढ़ने पर यह सुम-एटी होगा। वहीं पुराणों में बताया गया है कि कलियुग के अंत में कल्कि जिस मां की कोख से जन्म लेंगे उनका नाम सुमति होगा। नामों को इंट्रेस्टिंग तरह से कनेक्ट करना दर्शकों को पसंद आ रहा है।

दीपिका प्रोजेक्ट K के चलते देंगी कल्कि को जन्म

अब Reddit पर कल्कि 2898 की कहानी पर इंट्रेस्टिंग डिसकशन सामने आया है। एक दर्शक ने कहानी गेस करने की कोशिश की है। इसमें लिखा है कि दीपिका फिल्म में प्रोजेक्ट K की वजह से प्रेग्नेंट हुई हैं। अब ये Project K या तो प्रोजेक्ट कल्कि होगा या प्रोजेक्ट काली। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को कुछ ऐसे एक्सप्लेन किया है…

प्रोजेक्ट काली

कमल हासन काली पुरुष का मानव रूप बने हैं क्योंकि उनकी बॉडी खत्म होती रहती है तो उन्हें नया शरीर चाहिए, जो कि एक बच्चे का है। काली कई लड़कियों को किडनैप करके प्रेग्नेंट करता रहता है ताकि उसे नया शरीर मिलता रहे। इनमें से कोई नहीं बचता दीपिका पादुकोण को छोड़कर जिन्हें अमिताभ बच्चन यानी अश्वत्थामा बचाते हैं। वह दीपिका को बच्चा जन्म देने देता है ताकि उसका बच्चा कल्कि उसका नया रूप बन सके। लेकिन कल्कि काली का कट्टर दुश्मन निकलेगा।

प्रोजेक्ट कल्कि

अगर प्रोजेक्ट कल्कि होगा तो लड़कियों को किडनैप करने वाली बात वैसी ही होगी। फर्क सिर्फ इतना होगा कि दीपिका प्रोजेक्ट कल्कि के तहत इसलिए जन्म देंगी ताकि अवतार पैदा होने के बाद कमल हासन उसे मार दे और उसके शासन से खतरा टल जाए। इस हिसाब से फिल्म में भैरव दिखाए गए प्रभाष कल्कि नहीं हैं बल्कि वह उसके मेंटोर होंगे।

भैरव और कल्कि 2 रोल में प्रभास?

कई लोगों को ये थिअरीज इंट्रेस्टिंग लग रही हैं। हालांकि असली कहानी थिएटर्स में ही पता लगेगी। वैसे सोशल मीडिया पर पहले भी दर्शकों को संदेह हो चुका है कि फिल्म में प्रभास का डबल रोल हो सकता है। बहुत पॉसिबल है कि एक प्रभास भैरव और एक कल्कि बने हों। डबल रोल के चर्चे उस वक्त हाइलाइट हुए थे जब लोगों को फिल्म की तस्वीरों में प्रभास के हाथों पर अलग-अलग तरह के टैटूज दिखे थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.