Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

चंडीगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,5 घंटे बाद उतारा: हरियाणा का रहने वाला; जमीन विवाद में पंजाब CM से मिलने की जिद पर अड़ा था – Chandigarh News

युवक से थोड़ी देर बातचीत के बाद पुलिस ने उसे हाइड्रोलिक मशीन में बिठाकर नीचे उतार लिया।

चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे एक युवक सेक्टर-17 बस स्टैंड के पीछे लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 50 फुट के टावर पर वह 5 घंटे तक बैठा रहा।

.

पहले उसने पुलिस को धमकी दी कि उसे उतारने की कोशिश की गई तो वह छलांग लगा देगा। हालांकि बाद में वह मान गया और पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन के जरिए उसे नीचे उतार लिया।

पुलिस के मुताबिक विक्रम ढिल्लो नाम का यह युवक हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसका पंजाब के मानसा में जमीन से जुड़ा कोई विवाद है, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। युवक का कहना है कि वह पंजाब के CM भगवंत मान से मिलना चाहता है।

चंडीगढ़ के DSP गुरमुख सिंह और चरणजीत सिंह विर्क ने विक्रम ढिल्लो से बात की। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD नवराज बराड़ से बात कराई। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

उधर, पंजाब सरकार ने मामले में मानसा पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इस पर कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस एक SIT का गठन करेगी। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

यह तस्वीर मोबाइल टावर और उस पर चढ़े युवक की है।

यह तस्वीर मोबाइल टावर और उस पर चढ़े युवक की है।

युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने से उतरने तक के अपडेट्स पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.