Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

आदिल हुसैन ने संदीप वांगा पर फिर साधा निशाना, बोले- 'मुझे 100-200 करोड़ मिलते…'

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह के एक्टर ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा पर भी निशाना साधा है। संदीप रेड्डी और आदिल हुसैन के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। 

कैसे शुरू हुआ था संदीप वांगा और आदिल हुसैन के बीच तनाव

कुछ महीने पहले आदिल हुसैन ने संदीप वांगा की फिल्म कबीर सिंह की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्हें कबीर सिंह में काम करने का पछतावा है। इसके बाद, संदीप वांगा ने आदिल हुसैन पर निशाना साधा था। संदीप वांगा ने आदिल हुसैन को लालची बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें आदिल हुसैन को फिल्म में कास्ट करने का दुख है। इसी के साथ, उन्होंने कहा था कि वो एआई की मदद से आदिल का चेहरा बदल देंगे। 

100-200 करोड़ में भी नहीं करते फिल्म

अब जूम को दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने वांगा की एनिमल की आलोचना की है। उनसे पूछा गया कि क्या वो संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में कोई भी किरदार करना पसंद करते? इसपर उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वो मुझें 100-200 करोड़ रुपये भी दें तब भी मैं वो फिल्म नहीं करूंगा। 

संदीप ने आदिल के लिए कही थीं ये बातें

बता दें, संदीप वांगा रेड्डी मे जब आदिल हुसैन पर निशाना साधा था तो उन्होंने कहा था कि आदिल 30 आर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं और एक ब्लॉकबस्टर (कबीर सिंह) फिल्म में। इस कमेंट के बारे में जब आदिल हुसैन से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वो आंग ली की लाइफ ऑफ पाई में काम कर चुके हैं। वो फिल्म कबीर सिंह से बहुत बड़ी हिट थी। 

कबीर सिंह में आदिल हुसैन ने शाहिद कपूर के टीचर का रोल निभाया था। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। एनमिल की तरह ही इस फिल्म की भी खूब आलोचना हुई थी। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.