Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

हज यात्रा के लिए दुनिया भर से 15 लाख जायरीन पहुंचे मक्का, मुसलमानों का है पवित्र स्थल – India TV Hindi

मक्का में मुसलमान। - India TV Hindi

Image Source : AP
मक्का में मुसलमान।

मक्का: इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही हज यात्रा से पहले हज जायरीन बड़ी संख्या में सऊदी अरब के मक्का पहुंचने लगे हैं। सऊदी अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक 15 लाख से अधिक विदेशी हज जायरीन मक्का पहुंच चुके हैं। अधिकतर जायरनी दुनिया भर के अलग-अलग देशों से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहे हज के लिए और भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, सऊदी अरब में रहने वाले हजारों मुसलमान और अन्य लोग भी हज में शामिल होंगे।

सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल हज यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 2023 से ज्यादा होगी। उन्होंने बताया कि 2023 में 18 लाख से ज्यादा लोगों ने हज किया था, जबकि कोविड वैश्विक महामारी से पहले, 2019 में 24 लाख से ज्यादा मुसलमानों ने हज किया था। फिलस्तीनी मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में मक्का पहुंचने वाले हज जायरीनों में 4,200 फिलस्तीनी लोग भी शामिल हैं। मक्का की विशाल मस्जिद में मंगलवार को हज जायरीनों की भारी भीड़ दिखाई और उन्होंने काबा के चारों ओर सात बार घूमकर एक अनुष्ठान पूरा किया।

मुसलमानों का पवित्र स्थल है मक्का

मक्का मस्जिद को इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, और कई लोग धूप से बचने के लिए छाता लिये हुए दिखाई दिये। हज के लिए मक्का पहुंची मोरक्को की एक महिला रबिया अल-राघी ने कहा, ”जब मैं अल-मस्जिद अल-हरम पहुंची और काबा को देखा तो मुझे राहत मिली। मैं बहुत खुश हूं।” महिला अपने पति और बेटी के साथ यहां पहुंची हैं। (एपी) 

यह भी पढ़ें

अमेरिका के अटलांटा ‘फूड कोर्ट’ में हमलावर ने 3 लोगों को मारी गोली, बंदूकधारी जवाबी कार्रवाई में घायल




 

 

Latest World News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.