Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा ने किया फैन का मर्डर!: CCTV फुटेज में क्राइम सीन से निकलते दिखे, गर्लफ्रेंड भी हुई गिरफ्तार

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

11 जून को कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर दर्शन थूगुदीपा की गिरफ्तारी हुई है। उन पर अपने ही फैन की हत्या करने के आरोप लगे हैं। बैंग्लोर पुलिस ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि एक्टर का कुछ दिन पहले ही मृतक से झगड़ा हुआ है। अब पुलिस के हाथ वो CCTV फुटेज भी लग चुकी है, जिसमें एक्टर क्राइम सीन से निकलते दिख रहे हैं।

हाल ही में आई न्यूज 18 की रिपोर्ट में पुलिस के करीबी सूत्र के हवाले से बताया जा रहा है कि एक्टर दर्शन के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। 9 जून को कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करने वाले शख्स ने देखा की बिल्डिंग के पास स्थित नाले में कुछ कुत्ते एक लाश को घसीट रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच में पाया कि वो बॉडी मेडिकल स्टोर में काम करने वाले मृतक रेणुका स्वामी की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मृतक रेणुका स्वामी की तस्वीर।

मृतक रेणुका स्वामी की तस्वीर।

मामले की जांच में सामने आया है कि मृतक को चित्रदुर्गा इलाके से कुछ लोगों ने किडनैप किया था। मृतक को करीब 1 घंटे तक टॉर्चर किया गया था। लगातार हो रही मारपीट के चलते रेणुका स्वामी ने रात 11 बजे दम तोड़ दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उनके सामने दर्शन के फैन एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रघु दर्शन उर्फ राघवेंद्र का नाम आया था। रघु को उसके दो साथियों के साथ पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।

दर्शन थूगुदीपा को माला पहनाते हुए राघवेंद्र।

दर्शन थूगुदीपा को माला पहनाते हुए राघवेंद्र।

CCTV फुटेज में गर्लफ्रेंड के साथ क्राइम सीन में दिखे एक्टर दर्शन

पुलिस ऑफिशियल के अनुसार, राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को चित्रदुर्गा इलाके से जबरदस्ती किडनैप किया और उसे आरआर नगर के पट्टनवड्डागेरे के गोडाउन में ले गए। लगातार उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जब CCTV की जांच की गई तो एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनकी गर्लफ्रेंड को क्राइम सीन से निकलते देखा गया था। डिटेल जांच में पाया गया है कि रात 11 बजे से 3 बजे तक दर्शन और पवित्रा के मोबाइल नंबर भी उसी एरिया के मोबाइल नेटवर्क में एक्टिव था। 3 बजे के बाद दर्शन अपनी गर्लफ्रेंड पवित्र के साथ क्राइम सीन से निकल गए, जिसके बाद राघवेंद्र ने रेणुका स्वामी की डेडबॉडी कामाक्षीपाल्या में फेंक दी।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

मैसूर से दर्शन की और जिम से हुई एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी

पुलिस ऑफिशियल ने CCTV में पाया कि सबसे पहले क्राइम सीन से ब्लैक स्कॉर्पियो निकली थी, जिसमें मृतक की डेडबॉडी रखी गई थी। उसके पीछे लाल थार से एक्टर दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकले थे।

एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी के दौरान लिया गया वीडियो।

एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी के दौरान लिया गया वीडियो।

एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा के खिलाफ सबूत मिलने के बाद बैंग्लोर पुलिस ने मैसूर के एक फार्महाउस से पहले दर्शन की गिरफ्तारी की फिर बैंग्लोर के एक जिम से निकलते हुए पवित्रा को गिरफ्तार किया गया था।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा को गिरफ्तार करती बैंग्लोर पुलिस।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा को गिरफ्तार करती बैंग्लोर पुलिस।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, पुलिस ने पाया कि मृतक रेणुका स्वामी एक्टर दर्शन का बहुत बड़ा प्रशंसक था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। दोनों का रिलेशनशिप विवादों में आ गया था, क्योंकि दर्शन कुमार पहले से शादीशुदा हैं।

24 जनवरी को पवित्रा ने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

24 जनवरी को पवित्रा ने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

सोशल मीडिया पर पवित्रा को भेजता था आपत्तिजनक मैसेज

इस खबर से दर्शन थूगुदीपा के फैन रेणुका स्वामी काफी नाराज थे। वो लगातार पवित्रा गौड़ा को मैसेज कर उन्हें दर्शन से दूर रहने को कह रहे थे। शुरुआत में पवित्रा ने उनके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुका स्वामी उन्हें आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा। जब पवित्र ने ये बात दर्शन को बताई तो उन्होंने उस शख्स के खिलाफ एक्शन लिया। ये बात हत्या के मामले में अरेस्ट हुए 10 लोगों के बयान के आधार पर कन्फर्म की गई है। फिलहाल इस हत्याकांड की डिटेल जांच जारी है।

कई विवादों से घिरे रहे हैं एक्टर दर्शन

साल 2011 में दर्शन थूगुदीपा की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। मामले में उन्हें 14 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहना पड़ा था। बाद में उनकी पत्नी ने केस वापस ले लिया था। मामला सामने आने के बाद दर्शन ने अपने फैंस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ दर्शन थूगुदीपा।

पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ दर्शन थूगुदीपा।

विवाद के ठीक बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म सारथी जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद साल 2016 में दोबारा उनकी पत्नी ने उनके खराब बर्ताव के चलते बैंग्लोर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

मैसूर के होटल में वेटर से की थी बदसलूकी

साल 2021 में दर्शन पर मैसूर के होटल में वेटर से बदसलूकी करने के आरोप लगे थे। बाद में सामने आया कि दर्शन ने वेटर को 50 हजार रुपए देकर सेटलमेंट कर लिया था।

फार्महाउस पर पड़ा था छापा

जनवरी 2023 में दर्शन के टी.नरसीपुर स्थित फार्महाउस में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। इस दौरान डिपार्टमेंट ने उनके फार्महाउस से चार बार हेडेड बत्तखें जब्त की थीं, जिन्हें दर्शन ने गैरकानूनी तरीके से रखा हुआ था।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से चर्चा में रहे थे

जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर कर दर्शन के साथ उनके रिश्ते के 10 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन की झलक शेयर की थी। जिससे सामने आया था कि दर्शन का एक्ट्रेस पवित्रा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

प्रोड्यूसर को दी थी धमकी

साल 2022 में कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर भारत ने दर्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि दर्शन ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।

किच्चा सुदीप से अनबन चर्चा में थीं

कन्नड़ एक्टर दर्शन और किच्चा सुदीप एक समय में गहरे दोस्त थे। दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाते थे, हालांकि किच्चा सुदीप के एक बयान से नाराज होकर दर्शन ने दोस्ती तोड़ दी।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के झगड़े की वजह एक फिल्म थी। किच्चा सुदीप की मदद से ही दर्शन को उनकी पहली फिल्म मिली थी, हालांकि जब किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया तो दर्शन उनसे नाराज हो गए। सुदीप किच्चा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार दर्शन को तब देखा था, जब वो एक फिल्म के सेट पर दूसरे क्रू मेंबर्स के साथ क्लैपबोर्ड लेकर खड़े थे। मुझे एक फिल्म मिली थी। जब मैंने वो फिल्म छोड़ी तो मैंने मेकर्स को दर्शन को लेने का सुझाव दिया था।

जब ये बयान सामने आया तो दर्शन इससे नाराज हो गए और उन्होंने किच्चा सुदीप से दोस्ती तोड़ दी। इस बात की चर्चा इतनी रही कि दर्शन ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया था कि वो और किच्चा सुदीप अब दोस्त नहीं हैं।

बताते चलें कि 47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वो कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.