Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

मस्क पर महिला कर्मचारियों से सेक्शुअल रिलेशन बनाने का आरोप: दावा- बच्चे पैदा करने को कहा, मना करने पर स्पेस-X ने नहीं दी सैलरी

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इलॉन मस्क ने स्पेस-X की एक इंटर्न पर अपने बच्चे पैदा करने को लेकर दबाव डाला था। - Dainik Bhaskar

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इलॉन मस्क ने स्पेस-X की एक इंटर्न पर अपने बच्चे पैदा करने को लेकर दबाव डाला था।

इलॉन मस्क पर स्पेस-X में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से सेक्शुअल रिलेशन बनाने का आरोप लगा है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने महिला एम्प्लॉईज पर अपने बच्चे पैदा करने का दबाव भी डाला।

इस मामले में तीन महिलाएं सामने आई हैं, जिनमें से दो ने दावा किया है कि इलॉन मस्क और उनके बीच यौन संबंध थे। एक महिला ने बताया कि मस्क ने उससे कई बार अपने बच्चे पैदा करने को लेकर बात की थी। इन महिलाओं में से एक स्पेस-X में इंटर्न थी।

महिलाओं ने बताया है कि जब उन्होंने मस्क से बच्चे करने को मना किया तो उन्हें सैलरी देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, जानबूझकर उनकी परफॉर्मेंस भी खराब की गई।

उधर, इलॉन मस्क के वकीलों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट फर्जी है और इसमें झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने भी आरोपों को गलत बताया है।

स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने कहा कि इलॉन मस्क पर लगे आरोप गलत हैं।

स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने कहा कि इलॉन मस्क पर लगे आरोप गलत हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा- हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसके पास 48 से ज्यादा लोगों के पास से मिले सबूत हैं। इनमें टेक्स्ट मैसेज, ईमेल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं।

महिला कर्मचारियों ने जब मामले की शिकायत कंपनी के HR से की तो HR ने स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल को सारी बात बताईं। इसके बाद शॉटवेल ने HR टीम को महिला कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का आदेश दिया था।

इससे पहले 2022 में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने आरोप लगाया था कि मस्क ने उससे एरोटिक मसाज करने को कहा था। मस्क ने इसके बदले में एक घोड़ा देने की बात कही थी।

सिविल राइट एजेंसी पुराने मामलों की जांच कर रही
स्पेस-X की 5 पूर्व महिला कर्मचारियों ने 2021 में कंपनी के कुछ लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, इस साल की शुरुआत में भी एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर यौन शोषण और भेदभाव का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इन सारी शिकायतों के बाद कैलिफोर्निया की सिविल राइट एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़े…

स्पेसएक्स पर आरोप: तीन पूर्व महिला कर्मचारियों ने कहा- ऑफिस में यौन शोषण हुआ, मैनेजमेंट ने शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की तीन पूर्व महिला कर्मचारियों ने कंपनी में अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। तीन में से एक महिला ने एक वेबसाइट पर आर्टिकल लिखकर अपने साथ हुए बर्ताव की पूरी जानकारी दी…पढ़िए पूरी खबर

मस्क पर यौन उत्पीड़न का आरोप: फ्लाइट अटेंडेंट को इरोटिक मसाज के बदले गिफ्ट का ऑफर दिया, चुप रहने के लिए ₹1.93 करोड़

स्पेसएक्स और टेस्ला के CEO इलॉन मस्क पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस मामले को दबाने के लिए स्पेसएक्स ने फ्लाइट अटेंडेंट को 2,50,000 डॉलर (करीब 1.93 करोड़ रुपए) दिए थे…पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.