- Hindi News
- National
- Maharashtra Sasur Supari Killing; Rs 300 Crore Property Dispute | Nagpur News
नागपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटना वाले दिन पुरुषोत्तम अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी से मिलकर वापस घर आ रहे थे।
महाराष्ट्र के नागपुर में महिला ने ससुराल पक्ष की 300 करोड़ रुपए की संपत्ति हथियाने के लिए ससुर की हत्या करा दी। उसने इसके लिए 1 करोड़ की सुपारी दी थी। पुलिस ने हत्या की मास्टरमाइंड महिला, उसके भाई और उसके पीए को गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल 3 आरोपी अभी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
दरअसल, 22 मई को नागपुर के अजनी इलाके में हिट एंड रन मामला हुआ था। तेज रफ्तार कार ने पुरुषोत्तम पुत्तेवार (72) को टक्कर मारी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।अर्चना ने पुलिस को बताया कि हत्या के लिए ड्राइवर और उसके साथियों को 1 करोड़ और बार का लाइसेंस दिलाने का लालच दिया था।
इसमें सामने आया था कि पुरुषोत्तम की हत्या उस वक्त की गई थी, जब वे अपनी पत्नी से मिलकर वापस आ रहे थे। उनकी पत्नी शकुंतला का ऑपरेशन हुआ था, जिसके चलते वे अस्पताल में हैं। पुरुषोत्तम का बेटा मनीष डॉक्टर है। पूछताछ के दौरान बेटे मनीष की पत्नी अर्चना पुत्तेवार की भूमिका संदिग्ध नजर आई थी।

अर्चना ने ससुर की हत्या की साजिश में अपने भाई, पीए और ड्राइवर को शामिल किया था।
300 करोड़ की संपत्ति हड़पने की लिए ससुर के मर्डर की प्लानिंग की
पुलिस ने अर्चना की जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि अर्चना नागपुर में नगर नियोजन विभाग में सहायक निदेशक है। वह गढ़चिरौली में भी पदस्थ रह चुकी है। ससुर पुरुषोत्तम की हत्या की साजिश में उसने अपने ड्राइवर सार्थक बागरे, भाई प्रशांत और पीए पायल को शामिल किया।
अर्चना ने इनको हत्या के लिए 1 करोड़ का लालच दिया। ड्राइवर सार्थक ने प्लान में अपने दो और साथी नीरज निमजे और सचिन धार्मिक को जोड़ा।
मर्डर के लिए पुरानी कार खरीदी गई
साजिश के मुताबिक, अर्चना के दिए पैसों से पुरानी खरीदी गई। नीरज निमजे और सचिन धार्मिक ने 22 मई पुरुषोत्तम पुत्तेवार की कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी। इन्हें लगा कि मामला मामूली एक्सीडेंट का होगा। लेकिन पुलिस ने केस की गहराई से जांच की और सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ में अर्चना ने ससुर की हत्या कराने की बात कबूल ली।
पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार, कुछ सोना और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में आईपीसी और मोहर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। ड्राइवर सार्थक बागरे और उसके दोनों साथी नीरज और सचिन फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
अर्चना की पॉलिटिक्स में अच्छी पकड़
पुलिस के मुताबिक, अर्चना के खिलाफ नगर नियोजन विभाग में भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उस पर नियमों का उल्लंघन करने और अवैध लेआउट को मंजूरी देने का आरोप है। लेकिन राजनीति में दखल होने के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने ये भी कहा कि इस केस भी और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें…
त्रिपुरा में मां ने 9 वर्षीय बेटे की हत्या की:लाश के पास बैठी रही, पुलिस के सामने कबूला- वह बात नहीं मानता था

त्रिपुरा में एक महिला ने अपने 9 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि बेटा उसकी बात नहीं सुनता था, जिसकी वजह से उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। घटना सोमवार 10 जून को अगरतला के जॉयनगर इलाके की है। महिला का नाम सुप्रभा बल है। जब पुलिस आई तो सुप्रभा बच्चे की बॉडी के पास ही बैठी थी। उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
कन्नड़ स्टार पर लगा हत्या का आरोप:दर्शन थूगुदीपा की मैसूर के फार्महाउस से हुई गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था विवाद

कन्नड़ पूरी खबर पढ़ें…

