Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

इस बार कराह उठेगा रूस, अमेरिका ने मॉस्को पर लगा दिए 300 से ज्यादा नए प्रतिबंध – India TV Hindi

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के प्रेसिडेंट पुतिन (फाइल फोटो)- India TV Hindi

Image Source : AP
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के प्रेसिडेंट पुतिन (फाइल फोटो)

वाशिंगटनः अमेरिका ने रूस को एक बड़ा झटका देते हुए उस पर नए प्रतिबंधों की बेड़ियां लगा दी हैं। इससे यूक्रेन के खिलाफ 2 वर्षों से अधिक समय से युद्ध लड़ रहे रूस की स्थिति कमजोर हो सकती है। अमेरिका ने अब रूस पर 300 से अधिक नए प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिनका मकसद मोटे तौर पर चीन, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की समेत विभिन्न देशों के व्यक्तियों व कंपनियों को रूस की सहायता करने से रोकना है। अमेरिका ने यह कदम इटली में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन से पहले उठाया है।

अमेरिका का यह कदम से यूक्रेन के लिए समर्थन बढ़ाना और रूस की युद्ध मशीनरी को खत्म करना शीर्ष प्राथमिकताओं में है। बुधवार को लगाए गए प्रतिबंधों में उन चीनी कंपनियों को निशाना बनाया गया है, जो युद्ध में रूस की मदद कर रही हैं। अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद से चार हजार रूसी कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा चुका है, जिसका मकसद रूस को मिलने वाले धन और हथियारों पर रोक लगाना है।

रूस को बताया बड़ा प्रतिद्वंदी

अमेरिकी विदेश विभाग के आर्थिक प्रतिबंध नीति एवं कार्यान्वयन निदेशक एरन फोर्सबर्ग ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “पुतिन एक बहुत ही सक्षम प्रतिद्वंद्वी हैं, जो सहयोगियों को खोजने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं। बुधवार को लगाए गए प्रतिबंधों में रूस और उसके युद्ध आपूर्तिकर्ताओं के बीच 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के व्यापार को निशाना बनाया गया है। इन 300 से अधिक नए प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य चीन, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की समेत विभिन्न देशों के व्यक्तियों व कंपनियों को रूस की सहायता करने से रोकना है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

जेल से बाहर आने के लिए झुके इमरान खान, पाकिस्तान सरकार से बातचीत को हुए राजी




1971 में बर्लिंगटन से उड़ान भरने के बाद लोगों समेत लापता हो गया था ये विमान, अब 53 साल बाद यहां मिला

 

 

 

Latest World News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.