Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

पहला नशा गाने में उड़ गई थी पूजा बेदी की स्कर्ट, फराह खान बोलीं- स्पॉट बॉय बेहोश हो गया था, मैंने पहली बार देखा…

फराह खान अपनी डांसिंग स्किल्स के साथ फनी नेचर के लिए भी जानी जाती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी फिल्म जो जीता वही सिकंदर के गाने की कोरियोग्राफी का मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि ‘पहला नशा’ गाना उनको किस्मत से मिला ब्रेक था। इस गाने को रोमांटिक दिखाने के चक्कर में फराह ने कुछ इंट्रेस्टिंग आइडियाज डाले थे। जैसे पूजा बेदी को मर्लिन मुनरो वाला पोज करना था। फराह ने बताया कि इस शूट के दौरान पूजा ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं।

सरोज खान के जाने से मिला मौका

फराह ने रेडियो नशा से बातचीत में बताया, सरोजजी गाना कर रही थी, यह बात सबको पता थी। तभी कुछ हुआ और उन्हें मुंबई वापस श्रीदेवी या माधुरी दीक्षित के साथ शूट के लिए जाना पड़ा। वह चली गईं और वापस नहीं लौटीं। फराह बताती हैं कि शूटिंग रुकने से मेकर्स का पैसा बर्बाद हो रहा था तो मंसूर खान ने उन्हें बुला लिया। तब तक वह कुछ शोज कोरियोग्राफ कर चुकी थीं।

शूट में हो गई गड़बड़

फराह ने मंसूर से एक दिन का टाइम मांगा और गाने का कॉन्सेप्ट फिर से बनाया। उन्होंने सोचा कि पूजा बेदी को मर्लिन मुनरो वाला लुक दिया जाए। पूजा को कार के ऊपर खड़े होना था और पंखे से उनकी स्कर्ट उड़नी थी। फराह बोलीं, मैंने पूजा को बताया कि जब पंखा चले तो अपनी स्कर्ट पकड़ लेना। पहले शॉट में स्पॉट बॉय पंखा पकड़े था। जैसे ही पंखा चला पूजा ने स्कर्ट नहीं पकड़ी और स्पॉटबॉय बेहोश हो गया और मैंने पहली बार देखा था कि थॉन्ग (बहुत कम कपड़े वाला अंडरवेअर) कैसे दिखते हैं। पूजा बिंदास थीं, उन्हें फर्क नहीं पड़ा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.