Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

अमेरिका ने रूस पर बढ़ाया प्रतिबंधों का दायरा, चीनी कंपनियों को भी बनाया निशाना – India TV Hindi

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन - India TV Hindi

Image Source : FILE AP
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

वाशिंगटन: अमेरिका ने रूस पर लगे प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाते हुए 300 से अधिक नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनका मकसद मोटे तौर पर चीन, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की समेत विभिन्न देशों के व्यक्तियों व कंपनियों को रूस की सहायता करने से रोकना है। अमेरिका ने यह कदम इटली में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन से पहले उठाया है, जिसमें यूक्रेन के लिए समर्थन बढ़ाना और रूस की युद्ध मशीनरी को खत्म करना शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी। 

निशाने पर चीनी कंपनियां

बुधवार को लगाए गए प्रतिबंधों में उन चीनी कंपनियों को निशाना बनाया गया है, जो यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की मदद कर रही हैं। अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद से चार हजार रूसी कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा चुका है, जिसका मकसद रूस को मिलने वाले धन और हथियारों पर रोक लगाना है। 

‘रूस के खिलाफ चलने वाली निरंतर प्रक्रिया’

विदेश विभाग के आर्थिक प्रतिबंध नीति एवं कार्यान्वयन निदेशक एरन फोर्सबर्ग ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “पुतिन एक बहुत ही सक्षम प्रतिद्वंद्वी हैं, जो सहयोगियों को खोजने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं। 

प्रतिबंधों के पीछे का मकसद 

बुधवार को लगाए गए प्रतिबंधों में रूस और उसके युद्ध आपूर्तिकर्ताओं के बीच 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के व्यापार को निशाना बनाया गया है। इन 300 से अधिक नए प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य चीन, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की समेत विभिन्न देशों के व्यक्तियों व कंपनियों को रूस की सहायता करने से रोकना है। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

जानिए दुनियाभर में कटोरा लेकर घूमने वाले कंगाल पाकिस्तान की हकीकत, कहां खर्च करता है पैसे

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सामने आ रही है भयावह सच्चाई, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Latest World News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.