Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

अडाणी-ग्रुप सीमेंट सेक्टर की कई कंपनियों को खरीद सकता है: पेना सीमेंट, सौराष्ट्र सीमेंट और जयप्रकाश एसोसिएट्स सहित कई कंपनियां इस लिस्ट में शामिल

  • Hindi News
  • Business
  • Gautam Adani Group Cement Sector Acquisition Plan | Penna Cement Vadraj Cement

मुंबई31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी (फाइल फोटो)

अडाणी ग्रुप सीमेंट सेक्टर की कई कंपनियों का अधिग्रहण कर सकता है। ग्रुप हैदराबाद की पेना सीमेंट, गुजरात की सौराष्ट्र सीमेंट और जयप्रकाश एसोसिएट्स के सीमेंट बिजनेस के साथ एबीजी शिपयार्ड के स्वामित्व वाली वडराज सीमेंट सहित कई सीमेंट कंपनियों का वैल्यूएशन कर रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, अडाणी ग्रुप वित्त वर्ष 28 तक भारतीय सीमेंट मार्केट के लगभग पांचवें हिस्से पर कब्जा करने की अपनी कोशिश को तेज कर रहा है। अभी अल्ट्राटेक के बाद अडाणी इस सेक्टर की दूसरी मार्केट लीडर कंपनी है। अडाणी ग्रुप या किसी और कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर इस तरह की किसी भी डील के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

अधिग्रहण के लिए अडाणी ग्रुप ने 3 बिलियन डॉलर का फंड अलग रखा
रिपोर्ट के अनुसार, अडाणी ग्रुप ने इन कंपनियों का अधिग्रहण करने के लिए 3 बिलियन डॉलर (करीब ₹25 हजार करोड़) का फंड अलग रखा है। ग्रुप अगले 3-4 सालों में आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक को पीछे करके सबसे बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी बनना चाहती है।

इंडियन सीमेंट इंडस्ट्री ग्रोथ के लिए तैयार है और अगले पांच सालों में सीमेंट की मांग 7%-8% की कम्पाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है।

जून 2022 में अडाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को खरीदा
अडाणी ग्रुप ने जून 2022 में 10.5 बिलियन डॉलर में अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को खरीदा था। हाल ही में गौतम अडाणी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट में ₹8,339 करोड़ निवेश किया है, जिससे सीमेंट बनाने वाली कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 70.3% हो गई है। अंबुजा सीमेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी थी।

अधिग्रहण के बाद अडाणी फैमिली ने 18 अक्टूबर 2022 में वारंट के माध्यम से अंबुजा सीमेंट्स में ₹5,000 करोड़ का निवेश किया था। वहीं, 28 मार्च 2024 को अडाणी फैमिली ने ₹6,661 करोड़ निवेश किया था, तब उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 3.6% बढ़कर 66.7% हो गई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.