Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

लंदन एयरपोर्ट से उड़ा प्लेन 9 घंटे बाद वहीं लौटा: अमेरिका जाने के लिए 7779 किमी घूमा; तकनीकी खराबी की वजह लौटना पड़ा

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज ब्रिटिश एयरवेज के उसी प्लेन की है, जो 9 घंटे की यात्रा करने के बाद उसी जगह लौटा जहां से उसने उड़ान भरी थी। - Dainik Bhaskar

फुटेज ब्रिटिश एयरवेज के उसी प्लेन की है, जो 9 घंटे की यात्रा करने के बाद उसी जगह लौटा जहां से उसने उड़ान भरी थी।

ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट 9 घंटे की यात्रा के बाद उसी जगह लौटी है, जहां से उसने टेकऑफ किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक बोइंग की 787-9 ड्रीमलाइनर फ्लाइट लंदन से टेक्सास जा रही थी। हालांकि, कनाडा के एयरस्पेस में पहुंचने पर विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत आई। इसके बाद फ्लाइट को वापस लंदन ले जाया गया।

विमान में 300 यात्री मौजूद थे और वे सभी सुरक्षित हैं। यह फ्लाइट सोमवार (10 जून) को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से 9:27 मिनट पर रवाना हुई थी। इसके बाद 7779 किमी की यात्रा और साढ़े 9 घंटों तक आसमान में रहने के बाद विमान शाम 6:54 बजे वापस लंदन में ही लैंड हुआ।

मैप के जरिए मामले को समझिए…

लंदन से टेक्सास जाने में लगते हैं 10 घंटे 15 मिनट
आमतौर पर विमान को लंदन से टेक्सास पहुंचने में 10 घंटे 15 मिनट लगते हैं। ब्रिटिश एयरवेज ने बताया कि विमान में एक छोटी तकनीकी खराबी आई थी। इसे ठीक करने की सुविधा लंदन में मौजूद कंपनी की फैसेलिटीज में ही उपलब्ध थी, जिस वजह से इसे वापस ब्रिटेन भेजा गया।

लंदन वापस लौटने पर घबराए पैसेंजर्स को क्रू ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी की वजह से प्लेन को वापस लाया गया है। ब्रिटिश एयरवेज ने बयान जारी कर पैसेंजर्स से असुविधा के लिए माफी मांगी है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइंस ने सभी पैसेंजर्स को टेक्सास जा रही दूसरी फ्लाइट पर शिफ्ट कर दिया।

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले पिछले हफ्ते ही ब्रिटिश एयरवेज के एक प्लेन की हॉलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल, टेकऑफ के करीब 90 मिनट बाद फ्लाइट के कॉकपिट में अचानक धुआं भर गया था। फ्लाइट लंदन से ऑसलो जा रही थी।

धुआं भरना शुरू होते से ही कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी लैंडिंग का मैसेज भेजा। इसके बाद विमान को ऐम्सटर्डैम में लैंड कराया। 190 पैसेंजर्स के एयरपोर्ट उतरते ही कई फायर इंजन और इमरजेंसी गाड़ियां वहां पहुंच गई। इसके बाद घबराए पैसेंजर्स को प्लेन से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

ये खबरें भी पढ़ें…

सिंगापुर एयरलाइंस का प्लेन टर्बुलेंस में फंसा, एक की मौत:30 घायल; झटके से 3 मिनट में 6 हजार फीट नीचे आया, बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग​​​​​​

सिंगापुर एयरलाइन्स की फ्लाइट 21 मई को म्यांमार के आसमान में एयर टर्बुलेंस में फंस गई। अचानक लगे झटकों से 73 साल के ब्रिटिश पैसेंजर की मौत हो गई। 30 घायल हो गए। फ्लाइट लंदन से सिंगापुर जा रही थी। सिंगापुर एयरलाइन्स की बोइंग 777-300ER फ्लाइट ने लंदन से भारतीय समय के मुताबिक देर रात 2:45 बजे उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…

लंदन में हीथ्रो हवाई एयरपोर्ट पर क्रू मेंबर की मौत:उड़ान भरने से पहले ही पैसेंजर्स के सामने गिरा, फ्लाइट कैंसिल हुई

लंदन के हीथ्रो हवाई एयरपोर्ट पर एक प्लेन के उड़ान भरने से पहले ही क्रू मेंबर की मौत हो गई। ब्रिटिश एयरवेज का प्लेन हांगकांग जा रहा था। यह घटना 30 दिसंबर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA31 उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.