Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

करेंट अफेयर्स 13 जून: पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के CM बने, मंगल ग्रह पर बर्फ की खोज हुई

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Pema Khandu Became The CM Of Arunachal Pradesh For The Third Consecutive Time, Ice Was Discovered On Mars

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ करने की मंजूरी मिली। डॉ. कपिल दुआ AAHRS अध्यक्ष बने। वहीं, भारत का पहला डिफेंस ETF शुरू हुआ।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पेमा खांडू अरुणाचल के CM बने: 13 जून को पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके बाद चाउना मीन ने डिप्टी CM की शपथ ली। उनके अलावा बियुराम वाघा, न्यातो दुकम, गणरील डेनवांग वांगसू, वानकी लोवांग, पासंग दोरजी सोना, मामा नटुंग, दासंगलू पुल, बालो राजा, केंटो जिनी और ओजिंग तासिंग ने मंत्री पद की शपथ ली।

ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर में पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर में पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

  • पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
  • उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था।
  • पेमा खांडू पहली बार कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बने थे।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
  • अरुणाचल में इस बार भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है।
  • पेमा खांडू ​​​​​​सहित ​पार्टी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध विधायक चुने गए थ, इसलिए चुनाव 50 सीटों पर ही हुए थे।
  • राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है, जिसे 5 सीटें मिलीं हैं।

2. जोशीमठ का नाम बदलने की मंजूरी मिली: 12 जून को केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ का नाम बदलने की मंजूरी दे दी। अब जोशीमठ को उसके प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जाना जाएगा।

जोशीमठ से बद्रीनाथ, माणा, फूलों की घाटी और हेमकुंड के लिए रास्ता जाता है।

जोशीमठ से बद्रीनाथ, माणा, फूलों की घाटी और हेमकुंड के लिए रास्ता जाता है।

  • नैनीताल जिले की कोश्याकुटोली तहसील का नया नाम श्रीकैंची धाम करने की भी मंजूरी दी।
  • पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में नाम बदलने की घोषणा की थी।
  • जोशीमठ को बद्रीनाथ धाम का प्रवेशद्वार माना जाता है।
  • मान्यता है कि 8वीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य ने इस इलाके में कल्पवृक्ष के नीचे तपस्या की थी।
  • इस तपस्या के बाद उन्हें दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
  • दिव्य ज्ञान ज्योति और ज्योतेश्वर महादेव की वजह से इस जगह को ज्योतिर्मठ कहा गया था।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

3. डॉ. कपिल दुआ AAHRS अध्यक्ष बने: 13 जून एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) ने डॉ. कपिल दुआ को अध्यक्ष नियुक्त किया। यह घोषणा चीन में आयोजित AAHRS की 8वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक और सर्जिकल कार्यशाला में हुई।

डॉ. कपिल दुआ को हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में लगभग 20 साल का एक्सपीरियंस है।

डॉ. कपिल दुआ को हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में लगभग 20 साल का एक्सपीरियंस है।

  • डॉ. कपिल दुआ 2022-23 तक इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जरी (ISHRS) के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • 2016-17 में वे एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशनल सर्जरी (AHRS) के अध्यक्ष थे।
  • डॉ. कपिल भारत के इकलौते हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन हैं, जिन्होंने हेयर रिस्टोरेशन में नेशनल, ग्लोबल और एशियाई ऑर्गनाइजेशन का नेतृत्व किया।
  • AAHRS एशिया में हेयर रिस्टोरेशन सर्जरी को डेवलप करने के लिए काम करता है।

बिजनेस (BUSINESS)

4. भारत का पहला डिफेंस ETF शुरू: एसेट मैनजमेंट कंपनी मोतीलाल ओसवाल यानी AMC ने 13 जून को ‘मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड’ लॉन्च किया है। यह डिफेंस इंडेक्स फंड आज से खुल गया है और 24 जून 2024 को बंद होगा। यह एक ओपन-एंडेड फंड है, जो निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स के कुल रिटर्न को रेप्लिकेट या ट्रैक करता है। ओपन एंडेड में स्टॉक्स को किसी भी समय खरीदा या बेचा जा सकता है

इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में इन्वेस्टर्स 13 जून से 24 जून तक अप्लाई कर सकेंगे। इसकी समय-सीमा पूरी होने के बाद म्यूचुअल फंड इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है।

इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में इन्वेस्टर्स 13 जून से 24 जून तक अप्लाई कर सकेंगे। इसकी समय-सीमा पूरी होने के बाद म्यूचुअल फंड इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है।

  • इन्वेस्टर्स इस डिफेंस इंडेक्स फंड में कम से कम 500 रुपए और इसके बाद 1 रुपए के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश कर सकते हैं।
  • मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स का पैसा डिफेंस से जुड़ी कंपनियों में जाएगा।
  • निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में 15 कंपनियां शामिल हैं, जो निफ्टी टोटल मार्केट का भी हिस्सा हैं।
  • भारत में लिस्‍टेड डिफेंस कंपनियों में निवेश का ऑप्शन देने वाला यह पहला इंडेक्स म्यूचुअल फंड है।
  • इस फंड का उद्देश्य निवेशकों को डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ पोटेंशियल में शामिल होने का मौका देना है।
  • म्यूचुअल फंड के लिस्टेड होने पर, उसे NFO कहा जाता है।
  • सभी मौजूदा म्यूचुअल फंड इसी तरह NFO लाकर लिस्ट होते हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. ऑस्ट्रेलिया की टिटमस ने स्विमिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया: 12 जून को ऑस्ट्रेलियन ओलिंपिक ट्रायल्स में स्विमर एरियन एलिजाबेथ टिटमस ने महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। टिटमस ने 1 मिनट 52.23 सेकंड में स्विमिंग रेस पूरी कर गोल्ड जीती हैं।

ऑस्ट्रेलियन स्विमर एरियन एलिजाबेथ टिटमस का जन्म 7 सितंबर, 2000 को हुआ था।

ऑस्ट्रेलियन स्विमर एरियन एलिजाबेथ टिटमस का जन्म 7 सितंबर, 2000 को हुआ था।

  • एरियन टिटमस ने अपने ही देश की मॉली ओ’कैलेघन का पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में बनाया रिकॉर्ड तोड़ा है।
  • मॉली ने 1 मिनट 51.85 सेंकड में स्विमिंग रेस पूरी की थी।
  • टिटमस महिलाओं की 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में ओलिंपिक चैंपियन हैं।
  • उन्होंने 2020 ओलिंपिक में दोनों कैटेगरी में गोल्ड जीता था।
  • एरियन टिटमस ने लॉन्ग कोर्स 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3:56.40 समय लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

6. मई में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.75% हुई: 12 जून को नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस ने रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए। मई में रिटेल महंगाई 4.75% रही। यह 12 महीने का निचला स्तर है। जुलाई 2023 में यह 4.44% थी।

  • अप्रैल 2023 में रिटेल महंगाई घटकर 4.83% पर आ गई थी।
  • तब यह 11 महीने के सबसे कम लेवल पर थी।
  • जून 2023 में यह 4.81% थी, हालांकि अप्रैल महीने में खाने-पीने की चीजें महंगी हुई थीं।
  • महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है।
  • अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे।
  • ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

7. मंगल ग्रह पर बर्फ की खोज: 10 जून को यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) के एक्सोमार्स और मार्स एक्सप्रेस मिशन ने मंगल ग्रह पर भारी मात्रा में पानी के होने का पता लगाया है। यह पहली बार है जब मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा के पास बर्फ की मौजूदगी का पता चला है।

मंगल ग्रह पर यह बर्फ थारिस ज्वालामुखी के ऊपर जमी हुई है।

मंगल ग्रह पर यह बर्फ थारिस ज्वालामुखी के ऊपर जमी हुई है।

  • थारिस पूरे सोलर सिस्टम का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है।
  • यह लगभग 4 हजार किमी. चौड़ा और 10 किमीं. ऊंचा है।
  • इस बर्फ को सबसे पहले ESA के एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (TGO) ने देखा था।
  • रिसर्च के मुताबिक बर्फ के ये टुकड़े सूर्योदय के आसपास कुछ घंटों तक मौजूद रहते हैं, उसके बाद सूरज की रोशनी में वेपोराइज हो जाते हैं।
  • करीब 150,000 टन बर्फ की मात्रा ठंड के मौसम में वेपोराइज होती है।
  • मंगल ग्रह पर बर्फ की यह मात्रा लगभग 60 ओलिंपिक स्विमिंग पूल के बराबर है।
  • 2007 में पहली बार मंगल ग्रह पर पानी की खोज हुई थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

13 जून का इतिहास: 1971 में आज के दिन ही न्यूयॉर्क टाइम्स ने पहली बार ‘पेंटागन पेपर्स’ पब्लिश किए थे। आगे चलकर इन पेपर्स ने अमेरिका की राजनीति में भूचाल ला दिया था। पेंटागन पेपर्स में वियतनाम वॉर में अमेरिका की भूमिका को लेकर कई खुलासे थे।

मिलिट्री एनालिस्ट डेनियल एल्सबर्ग ने वियतनाम वॉर से जुड़ी खुफिया जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स को दी थी।

मिलिट्री एनालिस्ट डेनियल एल्सबर्ग ने वियतनाम वॉर से जुड़ी खुफिया जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स को दी थी।

  • 2012 में पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक मेंहदी हसन का निधन हुआ था।
  • 2006 में नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया था।
  • 2002 में अमेरिका ने एंटी बैलिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया था।
  • 1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
  • 1940 में देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई थी।
  • 1888 अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया था।
  • 1731 में स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.