Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, देखें Direct Link

JoSAA 2024 mock seat allocation result: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।  जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग सेशन के लिए कर रजिस्ट्रेशन कराया है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं।

JoSAA 2024 mock seat allocation result- Direct Link

बता दें, अब छात्रों के पास काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपनी चॉइस भरने के लिए 18 जून शाम 5 बजे तक का समय है। इस साल की काउंसलिंग में 865 उपलब्ध ब्रांच के साथ 121 कॉलेजों में 59,917 सीटें शामिल हैं।

इस साल 1.56 लाख से अधिक छात्रों ने  जोसा 2024 में भाग लिया है और 1.68 करोड़ से अधिक चॉइस सबमिट की है। JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट josaa.nic.in पर देखे जा सकते हैं। काउंसलिंग शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक JoSAA वेबसाइट पर जाना होगा।

इसी के साथ बता दें, इस साल आईआईटी सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल 355 आईआईटी सीटें जोड़ी गई हैं। पिछले साल, कुल आईआईटी सीटों की संख्या 17,385 थी। इस साल की सीटों की संख्या यहां देखें।

आईआईटी भुवनेश्वर: 20 सीटें

आईआईटी बॉम्बे: 12 सीटें

आईआईटी खड़गपुर: 30 सीटें

आईआईटी जोधपुर: 50 सीटें

आईआईटी गांधीनगर: 30 सीटें

आईआईटी पटना: 84 सीटें

आईआईटी गुवाहाटी: 10 सीटें

आईआईटी भिलाई: 40 सीटें

आईआईटी तिरूपति: 10 सीटें

आईआईटी धारवाड़: 75 सीटें

JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जानें- आगे का क्या करना है?

–  JoSAA 16 जून तक भरे गए ऑप्शन के आधार पर 17 जून को दूसरा मॉक अलॉटमेंट जारी करेगा।

– 18 जून तक अपनी फाइनल चॉइस लॉक करना होगा।

JoSAA 2024 mock seat allocation result: जानें- कैसे कर सकते हैं चेक

– JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

– होम पेज पर उपलब्ध JoSAA 2024 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

– एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करना होगा।

– सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

– आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.