Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

करेंट अफेयर्स 15 जून: केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स घटाया, निहाल सरीन ने रोमानियाई ग्रैंड प्रिक्स 2024 जीता

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Central Government Reduces Windfall Tax, Nihal Sarin Wins Romanian Grand Prix 2024

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

चंद्रयान-1 मिशन के डायरेक्टर श्रीनिवास हेगड़े का निधन हुआ। जे श्यामला राव TTD के EO बने। वहीं, 9 साल बाद दिव्या देशमुख ने भारत को गोल्ड दिलाया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

बिजनेस (BUSINESS)

1. केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स घटाया: 15 जून को केंद्र सरकार ने घरेलू स्‍तर पर उत्‍पादन किए जाने वाले क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED), यानी विंडफॉल टैक्स को घटा दिया है। सरकार हर 15 दिन पर विंडफॉल टैक्स रिव्यू करती है।

  • विंडफॉल टैक्स को 5,200 रुपए प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 3,250 रुपए प्रति मीट्रिक टन कर दिया।
  • इससे पहले सरकार ने 16 मई और 1 मई को विंडफॉल टैक्स घटाया था।
  • 16 मई को सरकार ने विंडफॉल टैक्स को 8,400 रुपए प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 5,700 रुपए प्रति मीट्रिक टन किया था।
  • 1 मई को विंडफॉल टैक्स 9,600 रुपए प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 8,400 रुपए प्रति मीट्रिक टन कर दिया था।
  • घरेलू स्तर पर उत्पादन होने वाले क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने पहली बार 1 जुलाई 2022 से विंडफॉल टैक्स लगाना शुरू किया था।
  • घरेलू रिफाइनरियों को डीजल, पेट्रोल और ATF के निर्यात पर मिल रही छूट आगे भी बरकरार रहने वाली है।

निधन (OBITUARY)

2. चंद्रयान-1 मिशन के डायरेक्टर श्रीनिवास हेगड़े का निधन: 14 जून को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक श्रीनिवास हेगड़े का बेंगलुरु में निधन हो गया। उनका किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा था।

71 वर्षीय श्रीनिवास हेगड़े देश के पहले चंद्र मिशन का हिस्सा थे।

71 वर्षीय श्रीनिवास हेगड़े देश के पहले चंद्र मिशन का हिस्सा थे।

  • श्रीनिवास हेगड़े ने 1978 से 2014 तक ISRO में काम किया था।
  • वे 22 अक्टूबर 2008 में चंद्रयान-1 मिशन के डायरेक्टर थे।
  • भारत ने चंद्रयान-1 मिशन के तहत की चांद पर पानी की खोज की थी।
  • श्रीनिवास यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) के सदस्य भी थे।
  • रिटायरमेंट के बाद श्रीनिवास बेंगलुरु में स्टार्टअप इंडस से जुड़े थे।
  • URSC को पहले इसरो सैटेलाइट सेंटर (ISAC) के नाम से जाना जाता था।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

3. जे श्यामला राव TTD के EO बने: 14 जून को आंध्र प्रदेश की नई गठबंधन सरकार ने IAS अधिकारी जे श्यामला राव को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) नियुक्त किया। TTD आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रशासन करता है।

जे श्यामला राव 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं।

जे श्यामला राव 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं।

  • जे श्यामला राव को एवी धर्म रेड्डी की जगह नियुक्त किया गया।
  • राव इससे पहले आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं।
  • वे विशाखापट्‌टनम जिला कलेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
  • उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर प्रशासन और शहरी विकास समेत कई विभागों में काम कर चुके हैं।
  • श्यामला राव एपी बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. सिरिल रामाफोसा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति बने: 14 जून को सिरिल रामाफोसा दोबारा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए। 7वीं संसद की नेशनल असेंबली में रामाफोसा ने अपोजिशन पार्टी के जूलियस मालेमा को 245 वोटों से शिकस्त दी।

सिरिल रामाफोसा का जन्म 17 नवंबर 1952 को साउथ अफ्रीका के सोवेटो शहर में हुआ था।

सिरिल रामाफोसा का जन्म 17 नवंबर 1952 को साउथ अफ्रीका के सोवेटो शहर में हुआ था।

  • अफ्रीका नेशनल कांग्रेस (ANC) पार्टी के सिरिल रामाफोसा को 283 वोट मिले।
  • इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स पार्टी के जूलियस मालेमा को महज 44 वोट मिले।
  • सिरिल रामाफोसा 15 फरवरी 2018 में पहली बार साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे।
  • रामाफोसा 2014 से 2018 तक देश के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं।
  • रामाफोसा को अक्टूबर 1987 में स्टॉकहोम में ओलोफ पाल्मे पुरस्कार मिला था।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. निहाल सरीन ने ग्रैंड प्रिक्स 2024 टूर्नामेंट जीता: 14 जून को रोमानिया के क्लुज में निहाल सरीन ने क्लुज ग्रैंड प्रिक्स 2024 टूर्नामेंट जीत लिया। निहाल ने हंगरी के इमरे बालोग को टाई-ब्रेकर में हराकर यह खिताब जीता है।

निहाल सरीन का जन्म 13 जुलाई 2004 को केरल के त्रिशूर में हुआ था।

निहाल सरीन का जन्म 13 जुलाई 2004 को केरल के त्रिशूर में हुआ था।

  • ग्रैंड प्रिक्स चेस टूर्नामेंट में दो क्लासिकल और तीन रैपिड इवेंट शामिल थे।
  • निहाल सरीन को 1,75,000 यूरो की अवॉर्ड मनी मिली।
  • निहाल ने 9.5/11 का स्कोर बनाया, जिसमें 8 जीते और तीन ड्रॉ रहे।
  • निहाल के पास क्लासिक चेस में 2698 अंक है।

6. 9 साल बाद दिव्या ने भारत को गोल्ड दिलाया: 13 जून को दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2024 (अंडर-20 गर्ल्स) का खिताब जीत लिया। दिव्या ने 11 में से 10 अंक लेकर बुल्गारिया की बेलोस्लावा क्रस्टेवा को हराकर जीत हासिल की है।

18 वर्षीय दिव्या ने 11 मैच में 9 मैच जीते और उनके दो मुकाबले ड्रॉ रहे।

18 वर्षीय दिव्या ने 11 मैच में 9 मैच जीते और उनके दो मुकाबले ड्रॉ रहे।

  • आर्मेनिया की मरियम मकर्चयन 9.5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।
  • अजरबैजान की अयान अल्लाहवारदिएवा 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
  • 2456 की इलेक्ट्रिक लाइट ऑर्केस्ट्रा (ELO) रेटिंग रखने वाली दिव्या एशियाई जूनियर चैंपियन भी हैं।
  • मई 2024 में दिव्या ने शारजाह चैलेंजर्स का खिताब भी जीता था।
  • दिव्या से पहले 2009 में सौम्या स्वामीनाथन ने वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

7. जैकब ने रिकॉर्ड 6वीं बार 1500 मीटर रेस में गोल्ड जीता: 13 जून को रोम में यूरोपियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नॉर्वे के जैकब इंगेब्रिग्त्सेन ने रिकॉर्ड 6वीं बार 1500 मीटर रेस में गोल्ड जीता। जैकब यूरोप के सबसे सफल पुरुष एथलीट बन गए।

जैकब ने 3 मिनट 31.95 सेकंड के चैंपियनशिप टाइम के साथ पहला स्थान हासिल किया।

जैकब ने 3 मिनट 31.95 सेकंड के चैंपियनशिप टाइम के साथ पहला स्थान हासिल किया।

  • फ्रांस के अजेद्दीन हब्ज 3 मिनट 31.95 सेकंड के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
  • बेल्जियम के जोकेम वर्म्यूलेन 3 मिनट 33.30 सेकंड के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
  • 23 साल के जैकब ने 1500 मीटर और 5000 मीटर का डबल तीसरी बार बनाया है।
  • इससे पहले जैकब ने 2018 में बर्लिन और 2022 में म्यूनिख में डबल जीता था।
  • 23 वर्षीय जैकब ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में 1500 मीटर में गोल्ड जीता था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

15 जून का इतिहास: 1896 में आज के दिन ही जापान में 8.5 रिएक्टर स्केल का भूकंप आया था। इसकी वजह से होंशू के सानरुकू तट पर लगातार दो सुनामी आई, जिससे 22 हजार लोगों की मौत हुई थी। 9 हजार घर जमीदोंज हो गए और कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे।

आमतौर पर देखा जाता है कि सुनामी की वजह से लोगों की मौत पानी में डूबने से होती है, लेकिन इस सुनामी से मारे गए लोगों के शव बुरी तरह से बरामद हुए थे।

आमतौर पर देखा जाता है कि सुनामी की वजह से लोगों की मौत पानी में डूबने से होती है, लेकिन इस सुनामी से मारे गए लोगों के शव बुरी तरह से बरामद हुए थे।

  • 2010 में भूटान तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था।
  • 2006 में भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का फैसला किया था।
  • 1997 में इस्तांबुल में 8 मुस्लिम देशों ने D-8 संगठन का गठन किया था।
  • 1988 में नासा ने स्पेस व्हीकल एस-213 लॉन्च किया था।
  • 1950 में भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ था।
  • 1908 में कोलकाता में शेयर बाजार की शुरुआत हुई थी।
  • 1785 में दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना में गुब्बारे से उड़ान भर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हुई थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.