Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

NEET PG Admit Card: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 23 जून को है परीक्षा

ऐप पर पढ़ें

NEET PG 2024 इस साल 23 जून, 2024 को आयोजित होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) कल, 18 जून यानी कल एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड ने NEET PG मॉक टेस्ट 2024 का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लिंक तक पहुंच सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए NEET PG एडमिट कार्ड ले जाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें दी गई डिटेल्स को अच्छे से चेक करें और अगर कोई गलती पाई जाती है, तो नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को संपर्क करें।

 

NEET PG 2024 ADMIT CARD: डायरेक्ट लिंक  (एडमिट कार्ड अपलोड होने के बाद लिंक एक्टिव किया जाएगा)

NEET PG एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार केवल इंग्लिश मीडियम में परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा को तीन सेक्शन में बांटा गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 800 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

NEET PG 2024 ADMIT CARD: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर होम पेज पर  “NEET PG Admit Card 2024.” लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- आपको एक लॉगिन पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा जहां आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

स्टेप 4-  फिर  NEET PG 2024 एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.