Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

GPAT Answer Key 2024: NBEMS ने GPAT 2024 की आंसर की जारी की, ऑब्जेक्शन विंडो भी खुली

ऐप पर पढ़ें

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। सभी छात्र आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

आंसर की मदद से लोग अपने उत्तर चेक कर सकते हैं और अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 

छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल गई है। यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार अपनी आपत्ति 17 जून 2024 तक ही दर्ज करा सकते हैं। छात्र को हर एक प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति जताने के लिए 200 रुपये की फीस देनी होगी। यह फीस नॉन रिफंडेबल होगी। 

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2024 की परीक्षा 8 जून को हुई थी। यह परीक्षा देश के विभिन्न 176 सेंटर्स पर हुई थी। इस वर्ष GPAT के लिए 40,548 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 39,341 छात्रों ने ही यह परीक्षा दी थी। 

छात्र GPAT की आंसर की कैसे डाउनलोड करें- 

1.    सबसे पहले छात्रों को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2.    उसके बाद होम पेज पर GPAT आंसर की और रिस्पॉन्स शीट लिंक पर जाना होगा। 

3.    इसके बाद आप के सामने एक नोटिस खुलेगा, जिसमें आपको प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करना होगा। 

4.    इसके बाद आपको अपनी लॉग इन जानकारी डालनी होगी।

5.    इसके बाद आप के सामने आंसर की आ जाएगी।

6.    अब आप आंसर की चेक कर सकते हैं, और अगर आप को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

7.    आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रश्न को चुनना होगा।

8.    आपको इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

9.    अब आप फीस जमा कीजिए। 

10.    इसके बाद आप कंफर्ममेशन पेज को सेव कर लीजिए। 

11.    अब आप आंसर की को भी डाउनलोड कर लीजिए। 

NBEMS ने कहा है कि किसी भी आपत्ति का निर्णय अंतिम तरीके से किया जाएगा। सब्जेक्ट एक्सपर्ट आपत्ति को चेक करेंगे और फिर उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को निजी ( पर्सनल) मेल नहीं किया जाएगा। फाइनल आंसर की रिलीज होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उसके बाद छात्र रिजल्ट को चैलेंज नहीं कर सकते हैं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.