Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

एक्सिस बैंक में FD कराने पर अब ज्यादा ब्याज: फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर अब 7.85% तक का रिटर्न, देखें नई ब्याज दरें

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
अब एक्सिस बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3% से 7.20% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन्स को 3.50% से 7.85% तक का ब्याज मिलेगा। (प्रतीकात्मक फोटो) - Dainik Bhaskar

अब एक्सिस बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3% से 7.20% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन्स को 3.50% से 7.85% तक का ब्याज मिलेगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD के ब्याज में बदलाव किया है। अब एक्सिस बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3% से 7.20% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन्स को 3.50% से 7.85% तक का ब्याज मिलेगा। एक्सिस बैंक ने 3 करोड़ रुपए से कम की FD पर ये ब्याज दे रहा है।

HDFC बैंक ने भी ब्याज दरों में किया बदलाव
इससे पहले HDFC बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। अब HDFC बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3% से 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन्स को 3.50% से 7.75% तक का ब्याज मिल रहा है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में किया गया है।

FD कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

सही टेन्योर चुनना जरूरी
FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है।

एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा
यदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी।

5 साल की FD पर मिलती है टैक्स छूट
5 साल की FD को टैक्स सेविंग्स FD कहा जाता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.