Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

वेजिटेरियन्स पर स्वरा भास्कर ने कटाक्ष किया बोलीं: गायों से जबरदस्ती दूध निकालते हैं, पेड़-पौधों को काटते हैं

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। स्वरा भास्कर ने एक्स प्लेटफॉर्म पर बकरीद से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने एक फूड ब्लॉगर का ट्वीट, रिट्वीट कर वेजिटेरियन्स के खिलाफ पोस्ट लिखा। नलिनी उनागर नाम की एक फूड ब्लॉगर अक्सर खाने की तस्वीर शेयर करती हैं। उन्होंने खाने की प्लेट शेयर करते हुए लिखा- मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से मुक्त है।

स्वरा भास्कर का विवादित पोस्ट

स्वरा ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा- सच कहूं तो…मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़ों को उनकी मां के दूध से दूर करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है। रिलैक्स करिए, बहुत ज्यादा सवाल-जवाब करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज बकरीद है।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

स्वरा के पोस्ट को कई लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। यूजर्स उनके पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना गलत है, लेकिन क्या आप लाखों जानवरों की हत्या को इस तरह जस्टिफाई कर रही हैं। आप लोगों को इस बात से परेशानी है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलें और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाए क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको तब ऐतराज नहीं है जब जानवरों को मारकर ये त्योहार मनाते हैं। यहां तक कि उसे ही खाते भी हैं।’

स्वरा को ट्रोल करने वाले शख्स ने आगे लिखा, ‘आप एक मां हैं, इस तरह की चीजों को अपने एजेंडा के लिए जस्टिफाई करना बंद कर दीजिए, गलत को गलत कहना सीखिए, बच्चे को अच्छी पेरेंटिंग की जरूरत है। इसी तरह से कई यूजर्स ने उन्हें जवाब दिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.