Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 17 फेम आयशा खान से ट्रोलर के गंदे मैसेज और तस्वीर शेयर कर उड़ाई धज्जियां, लिखा था- मैं तेरे साथ…

Bigg Boss 17 Fame Ayesha Khan: सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली आयशा खान इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। आयशा ने शो में मुनव्वर फारूकी की कथित गर्लफ्रेंड के तौर पर एंट्री ली थी और उनके कई राज पर से पर्दा उठाया था। शो में जाने के बाद आयशा को एक नई पहचान मिली है। शो से बाहर अपने के बाद आयशा के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स लगें। सोशल मीडिया पर भी अचानक उनकी फैन फॉलोइंग में उछाल आया। इसी बीच आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसे देखकर सभी हैरान हैं। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उनसे इतनी गंदी बात कहीं, जिसे देख एक्ट्रेस आग बबूला हो उठीं। बस फिर क्या था उन्होंने उनको जमकर लताड़ लगाई।

फैंन ने सोशल मीडिया पर आयशा से कही बेहद गंदी बात

आयशा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यूजर से मिले टेक्स्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस यूजर ने आयशा से मिलने की बात लिखने के साथ ही उनसे जुड़ी कुछ गंदे और बेहद अश्लील शब्दों का यूज किया था। इस मैसेज को पढ़ने के बाद न सिर्फ आयशा के पैरों तले जमीन खिसक गई, बल्कि उन्होंने उस यूजर की चैट और उसकी तस्वीर शेयर करते हुए उसे सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

Bigg Boss 17 Fame Ayesha Khan

स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखी ये बात

आयशा खान ने उस यूजर की चैट और उसकी तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘अब समय आ गया है कि हम इन लोगों के नाम को शर्मिंदा करें!! वे हमारे आस-पास ही हैं, बस हमें नहीं पता कि जब कोई उन्हें नहीं देख रहा होता है, तब वो महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। आश्चर्य है कि उनके परिवार की महिलाएं उनके आस-पास कैसे सुरक्षित हैं। ऐसा कैसे चलेगा। आप जो मन में आएगा कह देंगे, सिर्फ इसलिए कि आप जानते हैं, कोई इस ओर इशारा नहीं करने वाला है, कोई नहीं जानने वाला है कि आपने किसे क्या मैसेज किया? मुझे पता है कि कब मेरे चाहने वाले मुझसे कहेंगे कि इन जैसे बेशर्म लोगों पर ध्यान न दें? लेकिन हम बोलेंगे नहीं तो बदलाव कैसे आएगा?’ इसके साथ ही आयशा ने यूजर से कहा कि बहाना न बनाएं कि अकाउंट हैक हो गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.