Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

भास्कर अपडेट्स: नागपुर में बस और ऑटो की टक्कर में दो जवानों की मौत; 6 जवान और ऑटो ड्राइवर घायल

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Nagpur Bus Accident | Delhi Bihar Mumbai News

19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेज रफ्तार बस की ऑटो से टक्कर हो गई, जिसमें सेना के दो जवानों की मौत हो गई। जबकि 6 जवान और ऑटो ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गए। नागपुर पुलिस के मुताबिक हादसा शाम 5:30 बजे तब हुआ जब नागपुर के काम्प्टी में गार्ड्स रेजिमेंट सेंटर के 15 जवान खरीदारी करने निकले।

जवान दो ऑटो में बैठकर बाजार की तरफ जा रहे थे, जब कनहन रिवर ब्रिज पर पवल ट्रैवल्स लिमिटेड की एक बस ने एक ऑटो को ट्रक मार दी। साथी जवानों और राहगीरों ने ऑटो में सवार जवानों और ड्राइवर को खींचकर बाहर निकाला। हादसे में दो जवानों की मौके पर मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान 19 लोगों की मौत, 17 लापता, वजह गर्मी बताई जा रही

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान 19 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 17 से ज्यादा लोग लापता है। मरने वालों में जॉर्डन के 14 और ईरान के 5 तीर्थयात्री थे। रिपोर्ट्स में मौत की वजह गर्मी को बताया जा रहा है। दरअसल, सऊदी अरब में इस समय तापमान 40°C के पार है। हज यात्रियों की मदद के लिए मौके पर मेडिकल टीम मौजूद है। सऊदी में इस वक्त करीब 20 लाख हज यात्री हैं।

तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर भाजपा नेता राजा सिंह गिरफ्तार

तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर पुलिस ने भाजपा नेता राजा सिंह को गिरफ्तार किया है। वह मेडक जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां जानवरों की बलि देने को लेकर शनिवार (15 जून) की रात हिंसा हुई है। शमशाबाद एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि हमने राजा सिंह को एहतियातन गिरफ्तार किया है। वह मेडक जाना चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें उनके घर पर छोड़ दिया।

दूसरी तरफ, मेडक में धारा 144 लागू है। यहां कल रात भीड़ ने एक मदरसे पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मिराज उल उलूम मदरसा प्रबंधन ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए मवेशी खरीदे थे। जैसे ही वे मवेशी लाए, भीड़ मदरसे के आसपास जमा हो गई और कुर्बानी का विरोध करने लगी। हालांकि, मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

PM मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को ईद की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को ईद-उल-अजहा के मौके पर शुभकामनाएं दीं। मालदीव में भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, PM मोदी ने कहा, ‘ईद-उल-अजहा का यह खास मौका दुनियाभर के लोगों को करुणा, भाईचारे और एकजुटता की याद दिलाता है। यह एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के लिए जरूरी है।’ PM मोदी ने भारत-मालदीव की साझा संस्कृति और सभ्यता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘ईद के जरिए ही दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।’

सलमान खान के घर पर फायरिंग से जुड़ा मामला; मुंबई पुलिस ने नया केस दर्ज किया, राजस्थान से एक शख्स गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के सिलसिले में एक नया केस दर्ज किया है। साथ ही राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गूजर (25) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि गूजर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं और मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है।

आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम राजस्थान भेजी गई और उसने आरोपी को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार के बाढ़ में गंगा में नाव पलटी; 17 लोग सवार थे, 6 अब भी लापता

पटना के बाढ़ में उमानाथ घाट में श्रद्धालुओं को लेकर दियारा जा रही नाव गंगा नदी में पलट गई। इस हादसे में 6 व्यक्ति लापता हैं। तलाशी जारी है। बाढ़ के SDM शुभम कुमार ने बताया कि एक छोटी नाव पलट गई जिस पर 17 लोग सवार थे। 11 को बचा लिया गया है। SDRF की टीम लोगों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
सूरत एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 2.19 करोड़ के कच्चे हीरे; मोजे में छिपाकर ले जा रहा था

सूरत एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे संजयभाई मोराडिया नाम के यात्री से 2.19 करोड़ रुपए के अनपॉलिश्ड हीरे बरामद किए गए। तलाशी के दौरान ड्यूटी पर तैनात CISF जवानों ने संजय के दोनों टखनों में कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखीं। उसके पास से कच्चे/बिना पॉलिश किए हीरे के तीन पैकेट बरामद हुए, जिन्हें उसने अपने टखने के पास मोजे में छिपा रखा था।

बाद में संजय के शरीर के निचले हिस्से से हीरे के दो और पैकेट बरामद हुए, जिसे उसने अंडरगारमेंट में छिपाया था। यात्री से मिले हीरों का वजन 1092 ग्राम है। इनकी कीमत करीब 2.19 करोड़ रु. है।

कोटा के PG में JEE स्टूडेंट ने सुसाइड किया, बिहार के मोतिहारी का निवासी था

राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह PG में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था। मामला कोटा के महावीर नगर इलाके का है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे कंट्रोल रूम से एक छात्र के सुसाइड की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

अमेरिका के मिशिगन में चिल्ड्रन पार्क में फायरिंग, 2 बच्चे समेत 9 लोग घायल

अमेरिका के मिशिगन में एक हमलावर ने बच्चों के पार्क में फायरिंग कर दी। शनिवार को हुई इस घटना में 2 बच्चों समेत 9 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने अपनी गन को कई बार लोड किया। उसने करीब 28 बार गोली चलाई। हमले की वजह अब तक सामने नहीं आई है। इस साल अब तक अमेरिका में मास शूटिंग के 215 मामले सामने आ चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर भाजपा ने समिति बनाई, TMC ने कहा- हार के बाद BJP बहाने ढूंढ रही

पश्चिम बंगाल में कथित राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को चार सदस्यों वाली समिति बनाई। भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। इस समिति में पार्टी सांसद बिप्लब कुमार देब, रविशंकर प्रसाद, बृजलाल और कविता पाटीदार शामिल हैं। देब इस समिति के संयोजक हैं।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा खारिज किए जाने के बाद भाजपा अब बहाने ढूंढ रही है।

ओडिशा के पूर्व गवर्नर मुरलीधर चंद्रकांत भंडारी का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ओडिशा के पूर्व गवर्नर मुरलीधर चंद्रकांत भंडारी का शनिवार(15 जून) को निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुरलीधर अगस्त 2007 से लेकर मार्च 2013 तक ओडिशा के राज्यपाल थे। इसके पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर लंबे समय तक राजनीति की थी। वे तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पूर्व CM नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया। ओडिशा के मौजूदा गवर्नर रघुवर दास ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- मुरलीधर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन के घर के सामने बने अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, लोगों की शिकायत मिलने के बाद हैदराबाद नगर निगम की कार्रवाई

आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू राज्य के सीएम बने हैं। इस बीच, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हैदराबाद नगर निगम ने लोटस पॉन्ड इलाके में जगन मोहन के आवास के सामने बनाए गए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। दरअसल, जगन मोहन के आवास के सामने उनकी सुरक्षा के लिए सड़क पर अतिक्रमण बनाया गया था, इस कारण जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.