Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे: कौन है भारत का सबसे महंगा शहर और क्यों?

मर्सर के 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे ने मुंबई को भारत में रहने के लिए सबसे महंगा शहर बताया है और वैश्विक पैरामीटर पर 136वें स्थान पर है। मुंबई के बाद दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहर हैं। दूसरी ओर दुनिया में हांगकांग ने सबसे महंगे शहर के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। हिंदी सिनेमा का दिल और कई बॉलीवुड सितारों का घर मुंबई कई पायदान ऊपर चढ़कर महंगा हो गया है। यही ट्रेंड दिल्ली में भी देखने को मिला।

क्यों महंगा है मुंबई

एचआर कंसल्टेंसी मर्सर द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई अभी भी प्रवासियों के लिए देश का सबसे महंगा शहर बना हुआ है। मर्सर के 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के मुताबिक पर्सनल केयर, एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोटेशन और मकान के किराये के मामले में मुंबई उल्लेखनीय रूप से महंगा है।

मुंबई ने लगाई 11 पायदान की छलांग, बेंगलुरु लुढ़का

ग्लोबल लिस्ट में मुंबई 11 पायदान की छलांग लगाकर 136वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली 4 पायदान ऊपर चढ़कर 164वें स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर चेन्नई पांच पायदान नीचे 189वें स्थान पर आ गया है, बेंगलुरु छह पायदान नीचे 195वें स्थान पर आ गया है और हैदराबाद 202वें स्थान पर बना हुआ है। पुणे आठ पायदान ऊपर चढ़कर 205वें स्थान पर पहुंच गया है और कोलकाता चार पायदान ऊपर चढ़कर 207वें स्थान पर पहुंच गया है।

कहां क्या महंगा, क्या सस्ता

ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स समेत ट्रांसपोटेशन लागत के लिहाज से मुंबई सबसे महंगी है, उसके बाद बेंगलुरु है। दूसरी ओर कोलकाता दूध और डेयरी प्रोडक्ट, ब्रेड, पेय पदार्थों, तेलों, फलों और सब्जियों के लिए सबसे किफायती है, जिसके बाद पुणे है। दिल्ली में शराब और तंबाकू प्रोडक्ट कम महंगे हैं।

व्यक्तिगत देखभाल के उत्पादों के मामले में मुंबई सबसे महंगा है, उसके बाद चेन्नई और कोलकाता हैं। ऊर्जा और उपयोगिता लागत मुंबई में सबसे अधिक है, उसके बाद पुणे का स्थान है।

दुनिया के टॉप-5 शहरों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं

एशिया में सर्वे किए गए स्थानों में मुंबई 21वें सबसे महंगे शहर के रूप में खड़ा है, जबकि दिल्ली 30वें स्थान पर है। वैश्विक स्तर पर कॉस्ट ऑफ लिविंग की लागत के मामले में टॉप-5 शहरों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। हांगकांग टॉप पर बना हुआ है, उसके बाद सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बेसल, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, नासाउ और लॉस एंजिल्स हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.