Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

पंजाब की 2 बहनों पर अमेरिका में फायरिंग: गर्भवती की मौत, दूसरी घायल; हमलावर ने 6 घंटे बाद हाथ खड़े कर सरेंडर किया – Jalandhar News

अमेरिका में न्यू जर्सी के वेस्ट कार्टेरेट की रूजवेल्ट एवेन्यू में पंजाबी युवक ने चचेरी बहनों को गोली मार दी। जिसमें एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती को एयरलिफ्ट कर अमेरिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

दोनों बहनें जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं जबकि हमलावर नकोदर के गांव हुसैनपुर का रहने वाला है। वारदात के बाद अमेरिकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 6 घंटे बाद आरोपी हमलावर गौरव गिल को गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने का केस दर्ज किया गया है। यह वारदात बुधवार सुबह की है लेकिन इसके बारे में जालंधर में परिजनों को शुक्रवार को सूचना मिली।

अमेरिकी पुलिस के पहुंचने पर हाथ खड़े किए हुए आरोपी हमलावर।

अमेरिकी पुलिस के पहुंचने पर हाथ खड़े किए हुए आरोपी हमलावर।

घायल युवती को जानता था आरोपी
अमेरिकी पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी गौरव गिल और 20 वर्षीय युवती एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने एक साथ ही टोफल (लैंग्वेज एलिजिबिलटी टेस्ट) की पढ़ाई की थी। इसके बाद गौरव स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था।

जख्मी युवती को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।

जख्मी युवती को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।

वारदात की जगह से थोड़ी दूर रहती थी बहनें
पुलिस के मुताबिक जसवीर कौर(29) और उसकी चचेरी बहन गगन हमले वाली जगह से थोड़ी दूरी पर ही रहती थीं। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे दोनों ड्राइव-वे पर ही पड़ी थीं। वे हिल नहीं रही थीं। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

मरने वाली युवती दो माह की गर्भवती थी
पुलिस जांच के मुताबिक नूरमहल की जसवीर कौर शादीशुदा थी और 2 माह की गर्भवती थी। उसने परिवार से कहा था कि मैं आपको जल्द सरप्राइज दूंगी। जसवीर का पति ट्रक चलाता है। जिस वक्त घटना हुई, वह शहर से बाहर गया हुआ था। जसवीर खुद भी जॉब करती थी। वह 6 दिन ड्यूटी करती थी।

जसवीर कौर (रेड टॉप) और उसकी चचेरी बहन गगन (ब्लैक टॉप)।

जसवीर कौर (रेड टॉप) और उसकी चचेरी बहन गगन (ब्लैक टॉप)।

वारदात के बाद घर में छिपा हमलावर
पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद हमलावर वहां से भागकर एक घर में छिप गया। इसका पता चलते ही पुलिस फोर्स ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उसने हाथ खड़े कर सरेंडर कर दिया। उससे हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया गया है। उसे मिडिलसेक्स काउंटी कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया।

वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची अमेरिकी पुलिस।

वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची अमेरिकी पुलिस।

आरोपी के पिता मस्कट में
पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव गिल 19 साल का है। परिवार वालों के मुताबिक 10 महीने पहले पहले स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। उसके पिता मस्कट में रहते हैं। उसका एक छोटा भाई नकोदर में ही रहता है। वह पढ़ाई में अच्छा था और कभी लड़ाई-झगड़े में उसका नाम सामने नहीं आया था।

हमले की वजह सामने नहीं आई
इस पूरे मामले में अभी तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। गौरव गिल ने चचेरी बहनों को गोलियां क्यों मारी?, इसके बारे में अमेरिकी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अगर उसका विवाद उसके साथ पढ़ने वाली युवती से था तो उसकी दूसरी बहन पर उसने फायरिंग क्यों की?, अभी इन सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। वहीं उनके परिवार से भी पंजाब में संपर्क कर पूरे विवाद का पता किया जा रहा है।

आरोपी गौरव गिल सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद फरार होता नजर आया।

आरोपी गौरव गिल सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद फरार होता नजर आया।

मां बोली- आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं
गगन की मां सुरजीत कौर ने बताया कि बीती रात जमाई ने फोन कर सारे घटनाक्रम के बार में जानकारी दी थी। बच्चों के साथ गौरव नाम के युवक को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी। न्यू जर्सी में तीनों किराए पर घर लेकर रहते थे। घटना के वक्त जमाई ट्रक लेकर कैलिफोर्निया गया हुआ था।

परिवार ने कहा- बच्चों ने कभी ऐसी बात नहीं बताई कि कोई युवक बातचीत करता है या तंग करता है। गगन इस साल 2 जनवरी को अमेरिका गई थी। बड़ी बेटी साल 2018 से ही अमेरिका में है। जसवीर की शादी पिछले साल जनवरी महीने में हुई थी। उनकी बेटियों को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.