Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2024: 27 जून को आएगी पहली लिस्ट मेरिट , प्रारंभिक मेरिट लिस्ट है आ गई

ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र का स्कूल एजुकेशन और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट 27 जून को महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन 2024 कक्षा 11वीं के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट महाराष्ट्र एफवाईजेसी की ऑफिशियल वेबसाइट 11thadmission.org.in पर पहले ही अपलोड कर दी गई है। प्रारंभिक मेरिट लिस्ट आज 18 जून को सार्वजनिक कर दी गई है। 

ऑफिशियल वेबसाइट पर आए हुए नोटिस के अनुसार प्रोविजनल मेरिट लिस्ट स्टूडेंट्स लॉग इन पर उपलब्ध हैं। छात्र अपने मेरिट अंकों और अन्य जानकारियों को चेक कर सकते हैं। अगर छात्र को मेरिट लिस्ट से कोई शिकायत है तो छात्र शिकायत मॉड्यूल का इस्तेमाल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र एफवाईजेसी की मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें- 

1.    सबसे पहले आप को महाराष्ट्र एफवाईजेसी की ऑफिशियल वेबसाइट 11thadmission.org.in पर जाना होगा।

2.    अब आप होम पेज पर महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन 2024 कक्षा 11वीं पहली मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। 

3.    इसके बाद आपको अपनी लॉग इन जानकारी डालकर सबमिट करना होगा।

4.    अब आप के सामने नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको पहली मेरिट लिस्ट दिखेगी।

5.    अब आप मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर लीजिए। 

6.    भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए। 

ऑफिशियल टाईम-टेबल के अनुसार छात्र 18 से 21 जून के बीच समान्य मेरिट लिस्ट पर आपत्ति जता सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने स्टूडेंट लॉग इन में ‘शिकायत निवारण’ पर जाना होगा। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), पुणे और पिंपरी- चिंचवाड़ निगम, अमरावती,नागपुर, नासिक नगर के साथ शामिल है। 

छात्रों को यह बता दें कि महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के अलावा और किसी शिक्षा बोर्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एडमिशन नहीं दिया जाएगा। अन्य शिक्षा बोर्डों के छात्र महाराष्ट्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। 

पिछले वर्ष केंद्रीय दाखिला प्रक्रिया (CAP) के लिए रजिस्ट्रेशन 25 मई से 7 जून 2023 तक हुए थे। इसके अलावा 8 जून से 23 जून 2023 के बीच मेनेजमेंट, आंतरिक और अल्पसंख्यक कोटा में रजिस्ट्रेशन के लिए समय को बढ़ाया गया था। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.