Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

पटनायक ने बाग से कहा-ओह, आपने मुझे हरा दिया: कांताबंजी सीट गंवाई; CM माझी समेत पूरे सदन ने खड़े होकर दिया पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मान

  • Hindi News
  • National
  • Odisha Former Cm Naveen Patnaik Bjp Mla Laxman Bagh Bolangir Assembly Seat Odisha

भुवनेश्वर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BJP के लक्ष्मण बाग पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने 16 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से कांताबंजी विधानसभा सीट पर नवीट पटनायक को हराया है। - Dainik Bhaskar

BJP के लक्ष्मण बाग पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने 16 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से कांताबंजी विधानसभा सीट पर नवीट पटनायक को हराया है।

ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों का मंगलवार (18 जून) को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान खास नजारा देखने को मिला। पूर्व सीएम BJD प्रेसिडेंट नवीन पटनायक का सामना भाजपा के लक्ष्मण बाग से हुआ। तभी पटनायक ने बाग से कहा, ”ओह, आपने मुझे हरा दिया।” उनके ये कहते ही वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे।

नवीन पटनायक ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। इसमें से बोलांगिर जिले की कांताबंजी सीट पर उन्हें हार सामना करना पड़ा। भाजपा नेता लक्ष्मण बाग ने 16334 वोट से पटनायक को हराया है। बाग को 90876 वोट मिले, वहीं पटनायक को 74532 वोट मिले।

हालांकि, पटनायक ने अपनी पारंपरिक हिंजिली विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था। यहां से उन्हें जीत भी हासिल हुई, लेकिन जीत का अंतर बहुत मामूली 4636 वोट का रहा है।

विधानसभा में क्या हुआ?
17वीं ओडिशा विधानसभा के विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। इसी दौरान पटनायक विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद सदन से गुजर रहे थे।

उन्हें सामने से निकलता देख पहली बार विधायक बने भाजपा के लक्ष्मण बाग पटनायक के सम्मान में हाथ जोड़कर अपनी सीट से खड़े हो गई। पास की लेन में ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी भी खड़े हो गए।

बाग ने पटनायक से पूछा कि आप कैसे हैं? जैसे ही बाग ने अपना परिचय दिया, तभी पटनायक ने जवाब में कहा, “ओह, आपने मुझे हरा दिया।” पटनायक के ऐसा कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

CM माझी सहित सभी नेता पटनायक के सम्मान में सीट से खड़े हुए
विधानसभा में CM मोहन चरण माझी और डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा सहित पूरा सदन पटनायक का स्वागत करने के लिए अपनी सीटों से खड़ा हो गया। पटनायक बीते 24 साल से ओडिशा के सीएम थे।

पटनायक चुने जा सकते हैं विपक्ष के नेता
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 78 विधानसभा सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। BJD ने 51, कांग्रेस ने 14), CPI (M) ने 1 और निर्दलीय ने 3 सीटें हासिल की हैं। 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 82 लोग पहली बार विधायक बने हैं। ​​​​​नवीन पटनायक को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता (LOP) चुना जा सकता है।

भाजपा ने 24 साल 99 दिन का पटनायक राज खत्म किया
BJD के नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से जून 2024 तक वे 5 बार यानी 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के CM रहे। अगर इस बार उनकी सरकार बनती तो वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। अभी ये रिकॉर्ड सिक्किम के पवन चामलिंग के नाम है। वे 24 साल 165 दिन तक इस पद पर रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा और BJD का केंद्र और राज्य में गठबंधन था। 2000 और 2004 में BJD-BJP गठबंधन की सरकार थी। 2009 विधानसभा चुनाव से पहले BJD ने भाजपा से 11 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया था। भाजपा ने इस बार पटनायक राज खत्म कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें…

शिशु मंदिर में गुरुजी, अब ओडिशा के CM, मोहन माझी राज्य के तीसरे आदिवासी मुख्यमंत्री

संघ कार्यकर्ता, सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुजी, फिर सरपंच और अब ओडिशा के तीसरे आदिवासी मुख्यमंत्री। मोहन चरण माझी ओडिशा के नए CM होंगे। इसके अलावा कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी CM होंगे। राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को तीनों के नाम की घोषणा की। शपथ 12 जून को होगा। पूरी खबर पढ़ें…

ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार,15वें CM बने मोहन माझी, केवी सिंहदेव, प्रभाती परिदा डिप्टी CM बने

ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। 52 साल के मोहन चरण माझी ने 12 जून को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव (67) और प्रभाती परिदा (57) ने भी शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड के CM भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.