Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

किंग कोहली से पीछे रह गए शाहरुख खान और रणवीर सिंह, आलिया-दीपिका में किसकी ब्रैंड वैल्यू ज्यादा? देखें लिस्ट

स्टार्स के ब्रांड वैल्यूएशन 2023 की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट के मुताबिक, क्रिकेट के किंग विराट कोहली का नाम टॉप पर है। विराट कोहली ने शाहरुख खान और रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से आगे निकल गई हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स शामिल और कौन किस नंबर पर। 

कितनी है विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू?

Kroll सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, विराट कोहली भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बन गए हैं। विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू 227.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। बता दें, लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह का नाम शामिल है। वहीं, तीसरे नंबर पर शाहरुख खान का नाम है। 

लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहरुख खान

इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ब्रैंड वैल्यू 203.1 मिलियन डॉलर है। रणवीर सिंह टिफ़नी एंड कंपनी, जोमैटो, विक्स जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। वहीं, अगर शाहरुख खान की बात करें तो वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी ब्रैंड वैल्यू 120.7 मिलियन डॉलर है। । शाहरुख खान विमल, मिंत्रा, टािइड, एवरेस्ट के मसालों जैसे ब्रैंड को एंडोर्स करते हैं। 

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार का नाम शामिल है। सरफिरा एक्टर की ब्रांड वैल्यू 111.7 मिलियन डॉलर है। अक्षय कुमार डाबर, कजारिया जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। बता दें, अक्षय कुमार अपनी क्लोदिंग कंपनी फोर्स IX को भी एंडोर्स करते हैं। 

आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को छोड़ा पीछे

अगर आलिया भट्ट की बात करें तो उन्होंने रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया है। आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू 101.1 मिलियन डॉलर है। वो लिस्ट में पांचवे  नंबर पर हैं। अगर दीपिका की बात करें तो वो छठे नबंर पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 96 मिलियन डॉलर है। 

इस लिस्ट में क्रिकेटर एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है। लिस्ट में अमिताभ बच्चन नौवें नंबर पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 83.6 मिलियन डॉलर है। वहीं, लिस्ट में 10वें नंबर पर सलमान खान हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 81.7 मिलियन डॉलर है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.