Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार: सेंसेक्स ने 280 अंक चढ़कर 77,581 का स्तर छुआ, निफ्टी ने भी 23,630 का हाई बनाया

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इससे पहले कल, यानी 18 जून को, भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

इससे पहले कल, यानी 18 जून को, भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। (फाइल फोटो)

शेयर बाजार ने आज, यानी 19 जून को, लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने 280 अंक की बढ़त के साथ 77,581 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी ने भी 73 अंक की बढ़त के साथ 23,630 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 20 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले कल, यानी 18 जून को, भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिकी बाजार कल यानी मंगलवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। डाओ जोन्स 0.15% की तेजी के साथ 38,834 पर बंद हुआ। वहीं S&P भी 0.25% चढ़कर 5,487 पर बंद हुआ।
  • फिच रेटिंग्स ने FY25 के लिए भारत का GDP अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। कंज्यूमर स्पेंडिंग में रिकवरी और निवेश बढ़ने के कारण अनुमान को बढ़ाया गया है।
  • ज्यादातर सेक्टर मजबूती के साथ कारोगार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक में 0.76% की तेजी है। फाइनेंशियल सर्विसेज 0.55% और प्राइवेट बैंक 0.82% ऊपर कारोबार कर रहा है।

DEE डेवलपमेंट और एक्मे फिनट्रेड के IPO में निवेश का मौका
शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए आज, यानी 19 जून को, दो IPO ओपन होंगे। इसमें DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड और एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 19 जून से 21 जून तक बोली लगा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल, यानी 18 जून को, शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 374 अंक चढ़कर 77,366 का स्तर छुआ। इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77,301 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी कल 23,579 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में ये भी थोड़ा नीचे आया और 92 अंक की तेजी के साथ 23,557 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.