35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा इन दिनों एक फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में जेल में बंद हैं।
फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस में फंसे कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। यह मामला एक्टर के 39 साल के मैनेजर श्रीधर से जुड़ा है जिन्होंने इस साल अप्रैल में दर्शन के ही फार्महाउस पर सुसाइड कर लिया था।

पहली तस्वीर दर्शन की है। वहीं दूसरी तस्वीर उनके मैनेजर रहे श्रीधर की है।
वीडियो में किया था डिप्रेशन से जूझने का जिक्र
पुलिस के हाथ श्रीधर का एक वीडियो लगा है। सुसाइड से पहले बनाए गए इस वीडियो में श्रीधर ने डिप्रेशन से जूझने का जिक्र किया था।
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि इस मामले से जुड़ी किसी भी जांच में उनके परिवार को शामिल न किया जाए।
पुलिस खंगाल रही दोनों मामलों में कनेक्शन
अब लोकल पुलिस इस मामले में फिर से इन्वेस्टिगेशन करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं श्रीधर की सुसाइड और दर्शन पर चल रहे रेणुकास्वामी मर्डर केस के बीच में कोई कनेक्शन तो नहीं।

पुलिस हिरासत में दर्शन थूगुदीपा।
दर्शन के फार्महाउस का काम देखते थे श्रीधर
श्रीधर, दर्शन के फार्महाउस का काम देखा करते थे। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी लगाए थे और इस कदम को उठाने के पीछे की वजह अकेलापन बताई थी। अपनी मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

एक्स-मैनेजर मल्लिकार्जुन के साथ दर्शन।
दर्शन के एक और मैनेजर 8 साल से लापता
पुलिस इन्वेस्टिगेशन में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। वो यह है कि दर्शन के एक और मैनेजर मल्लिकार्जुन साल 2016 से गायब हैं।
यह खबर लगातार अपडेट हाे रही है…

