Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

करेंट अफेयर्स 19 जून: नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड, अमेरिका में 5 लाख अप्रवासियों को नागरिकता देने के लिए प्रोटेक्शन प्लान की घोषणा

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Updates; Neeraj Chopra Paavo Nurmi Games | US Immigrants Citizenship

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुर्कू में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर 2024 के मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 5 लाख अप्रवासियों को नागरिकता देने के लिए पैरोल इन प्लेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. प्रधानमंत्री मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया : 19 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ 17 देशों के एंबेसडर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ 17 देशों के एंबेसडर मौजूद रहे।

  • नई यूनिवर्सिटी की शुरुआत भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) देशों के बीच सहयोग के तौर पर की गई है।
  • EAS देशों में 10 ASEAN देशों को मिलाकर कुल 18 देश शामिल हैं। इनमें भारत भी शामिल है। इनमें से 17 देशों के एंबेसडर कार्यक्रम में मौजूद रहे।
  • 450 एकड़ में बना ये कैंपस दुनिया का सबसे बड़ा नेट जीरो ग्रीन यूनिवर्सिटी कैंपस है।
  • 2014 में यूनिवर्सिटी में पहले बैच के लिए एडमिशन हुआ था और 6 डिपार्टमेंट्स के साथ कैंपस की शुरुआत हुई थी।
  • नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 427 ईसवी में सम्राट कुमारगुप्त ने की थी। ये दुनिया की पहली रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी हुआ करती थी।
  • प्राचीन समय में इस यूनिवर्सिटी में चीन, कोरिया, जापान, तिब्बत, मंगोलिया, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया से आए 2000 टीचर्स और लगभग 10,000 स्टूडेंट्स पढ़ा करते थे।
  • ये यूनिवर्सिटी नालंदा महावीर से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नालंदा महावीर को 2016 में UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था।
  • नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 2010 में की गई थी। 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम ने बिहार विधानसभा में यूनिवर्सिटी को दोबारा स्थापित करने का सुझाव दिया था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. थाईलैंड ने सेम सेक्स मैरिज से जुड़ा बिल पास किया : 18 जून को थाईलैंड की संसद ने समलैंगिक विवाह से जुड़े बिल को पारित किया। अब दक्षिण पूर्वी एशिया में थाईलैंड सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, थाईलैंड के राजा वजिरालंकरण की मंजूरी के बाद ही विधेयक को कानूनी मान्यता मिलेगी।

यह विधेयक कानून में संशोधन कर 'पुरुष और महिला' और 'पति और पत्नी' शब्दों को बदलकर 'व्यक्ति' और 'विवाह साथी' कर देगा।

यह विधेयक कानून में संशोधन कर ‘पुरुष और महिला’ और ‘पति और पत्नी’ शब्दों को बदलकर ‘व्यक्ति’ और ‘विवाह साथी’ कर देगा।

  • इस बिल पर वोटिंग के दौरान संसद में 152 सदस्य मौजूद थे। इनमें से 130 सदस्यों ने बिल के पक्ष में वोट किया।
  • संसद के 4 सदस्यों ने बिल के खिलाफ वोट किया और 18 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
  • ताइवान और नेपाल में भी सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता मिल चुकी है।
  • इंडोनेशिया और ब्रूनेई में समलैंगिक संबंध को गैर कानूनी अपराध माना जाता है।

3. अमेरिका में अप्रवासियों को नागरिकता देने के लिए नए प्लान की घोषणा: 18 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। ये प्रोग्राम ऐसे लोगों के लिए है जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों से शादी की है, लेकिन ये बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के अमेरिका में रह रहे हैं।

व्हाइट हाउस के मुताबिक इस प्रोग्राम से अमेरिका में रहने वाले करीब 5 लाख जोड़ों और 21 साल से कम उम्र के 50 हजार बच्चों को फायदा होगा।

व्हाइट हाउस के मुताबिक इस प्रोग्राम से अमेरिका में रहने वाले करीब 5 लाख जोड़ों और 21 साल से कम उम्र के 50 हजार बच्चों को फायदा होगा।

  • इस प्रोटेक्शन प्रोग्राम का नाम है पैरोल इन प्लेस।
  • इस प्रोग्राम के तहत ऐसे लोगों को नागरिकता दी जाएगी जो अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद कम से कम 10 साल से देश में रह रहे हैं। इस प्रोग्राम से ऐसे कपल्स के बच्चों को भी नागरिकता मिल सकेगी।
  • इस प्रोटेक्शन प्रोग्राम के जरिए लोगों को वर्क परमिट और सिटिजनशिप हासिल करना आसान हो जाएगा।
  • इस प्रोग्राम का मकसद बिना डॉक्यूमेंट्स वाले अप्रवासियों के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने के प्रोसेस को आसान बनाना भी है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड : 18 जून को वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुर्कू में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर 2024 के मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। चैंपियनशिप का आयोजन पावो नूरमी स्टेडियम में हुआ था। उन्होंने 85.97 मीटर तक भाला फेंका। इस प्रतियोगिता में नीरज दूसरे थ्रो में पिछड़ गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की।

नीरज चोपड़ा 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले पेरिस ओलिंपिक गेम्स में भी शामिल होंगे।

नीरज चोपड़ा 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले पेरिस ओलिंपिक गेम्स में भी शामिल होंगे।

  • टोनी केरानेन ने 84.19 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीता।
  • ओलिवियर हेलांडर ने 83.96 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

5. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए : 17 जून को ICC टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से हराया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा। अफगानिस्तान 16.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

पूरन ने मैच में कुल 8 छक्के जड़े और वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

पूरन ने मैच में कुल 8 छक्के जड़े और वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

  • निकोलस पूरन की 98 रन की पारी के चलते मैच में मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बना। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का अब तक का बेस्ट स्कोर रहा।
  • टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 92 रन बनाए। इससे पहले 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 91 रन बनाए थे।
  • टी-20 वर्ल्ड कप 2012 की चैंपियन वेस्टइंडीज ने इस मैच में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। टीम ने 5 विकेट खोकर 218 बनाए।
  • यह वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।
  • इससे पहले टीम ने 2007 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

19 जून का इतिहास :

  • 1945 में म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सूकी का जन्म।
  • 1947 में मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म।
  • 1948 में सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
  • 1970 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।
  • 1991 में सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।
  • 1968 में मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • 2005 में फोर्ब्स मैगजीन ने ओपरा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.