Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

मुकेश खन्ना ने अब तक क्यों नहीं की शादी? कहा- लोग मानते हैं जितनी ज्यादा गर्लफ्रेंड उतने मर्द, लेकिन मैं…

मुकेश खन्ना जो महाभारत शो में भीष्म पितामह का किरदार निभाकर आज भी सबके दिलों में राज कर रहे हैं। उन्होंने अब अपनी शादी ना होने को लेकर दिल की बात रखी है। मुकेश ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है कि लोग पूछते हैं कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की है। क्या भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा की वजह से उनकी शादी नहीं हो रही है? एक्टर ने इस पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है।

क्या भीष्म पितामह प्रतिज्ञा है वजह

मुकेश ने अपने भीष्म पितामह वाले किरदार और अपनी आज की तस्वीर का कोलाज शेयर किया है और लिखा कि क्या एक भीष्म प्रतिज्ञा किसी की शादी रोक सकती है? लोग सोचते हैं कि मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं मानता हूं शादी दो आत्माओं का मिलन है। शायद वो आत्मा मुझे अभी तक नहीं मिली। शायद मिले।

पति को भी होना चाहिए पत्नीव्रता

उन्होंने आगे यह भी लिखा कि लोग ये भी मानते हैं जितनी अधिक गर्लफ्रेंड्स आपकी उतने ज्यादा आप मर्द! मैं ऐसा नहीं मानता। लोग ये भी मानते हैं कि पत्नी को पतिव्रता होना चाहिए। मैं ये मानता हूं पति को भी पत्नीव्रता होना चाहिए। लेकिन इतना तो तय है मेरी शादी भीष्म प्रतिज्ञा ने नहीं रोकी।

रणवीर बनेंगे नए शक्तिमान

वैसे बता दें कि मुकेश इसके अलावा अपने शक्तिमान किरदार से भी पॉपुलर हैं। उनका शो शक्तिमान काफी पसंद किया गया। अब शक्तिमान पर फिल्म बन रही है जिसमें रणवीर सिंह, शक्तिमान बनेंगे। हालांकि मुकेश इससे खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि सिर्फ स्टारडम से यह किरदार नहीं चलेगा। शक्तिमान जो सुपरहीरो है उसकी इंडियन वैल्यू भी होनी चाहिए और एक टीचर की इमेज होनी चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.