Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
टेक्नोलॉजी

Lenovo Legion Go की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, ये गेमिंग कंसोल बदल देगा गेमिंग एक्सपीरियंस – India TV Hindi

Lenovo Legion Go, Lenovo Legion Go India launch, Lenovo Legion Go specifications, Lenovo, 2024 Best - India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
लेनोवो ने अपने इस लेटेस्ट गेमिंग कंसोल में कई शानादार फीचर्स दिए हैं।

अगर आप गेमिंग करने का शौक रखते है और एक नया गेमिंग कंसोल लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लैपटॉप इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी लेनेवो (Lenovo) जल्द ही बाजार में एक नया गेमिंग कंसोल पेश करने जा रही है। लेनेवो का अपकमिंग गेमिंग पैड Lenovo Legion Go होगा। आपको इस नए गेमिंग कंसोल में कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। Lenovo Legion Go को कंपनी की तरफ से IFA (Internationale FunkAusstellung Berlin) 2023 में रिवील किया गया था। 

पिछले काफी दिनों से गेमिंग लवर्स इसका इंतजार कर रहे थे। अब लेनोवो ने इस गेमिंग कंसोल के इंडिया लॉन्च को कंफर्म कर दिया गया है। लेनोवो ने  Lenovo Legion Go को कुछ ऐसे फीचर्स से लैस किया गया है जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलने वाला है।  Lenovo Legion Go Windows 11 पर रन करेगा और इसी के साथ इसमें कंपनी ने RGB लाइट से लैस डिटैचेबल की बोर्ड भी दिया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

Lenovo Legion Go लॉन्च डेट 

आपको बता दें कि लेनोवो ने कंफर्म कर दिया है  Lenovo Legion Go को भारत में 27 जून 2024 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की तरफ से यह जानकारी एक प्रेस नोट के जरिए दी गई है। कंपनी की तरफ से  Lenovo Legion Go का टीजर पोस्टर भी रिलीज किया गया है। टीजर पोस्टर से इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर के मुताबिक यह गेमिंग कंसोल भारत में शैडो ब्लैक कलर में एंट्री करेगा। 

Lenovo Legion Go के लिए कंपनी ने डिडिकेटेड माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है जिससे इसके कई सारे फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। लेनोवो लॉन्च ऑफर में इसमें ग्राहकों को तीन महीने के लिए Xbox Game Pass Ultimate एक्सेस पूरी तरह से फ्री देगा। 

Lenovo Legion Go के फीचर्स

Lenovo Legion Go को कंपनी 8.8 इंच QHD+ डिस्प्ले से साथ लॉन्च करेगी। इसके डिस्प्ले में कंपनी ने 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इसी के साथ डिस्प्ले में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। हाई स्पीड गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें AMD Ryzen Z1 सीरीज चिपसेट दिया है। इसमें यूजर्स को 16GB की LPDDR5X रैम मिलेगी। इसमें 512GB की PCIe Gen4 की स्टोरेज मिलेगी। लेनोवो का यह गेमिंग कंसोल Legion ColdFront कूलिंग सिस्टम से लैस होगा जिससे आपको गेमिंग के दौरान इसमें हीटिंग की समस्या नहीं होगी। आपको बता दें कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का भी ऑप्शन मिलेगा जिससे आप 2TB तक इसकी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- iPhone 14 का बेस मॉडल क्यों लेना जब Plus मॉडल में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, फटाफट कर लें बुकिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.