- Hindi News
- Business
- EPFO Payroll Data, 8.87 Lakh New Members Enrolled With EPFO In April 2024
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन यानी EPFO में इस साल अप्रैल में 8.87 लाख नए मेंबर्स रजिस्टर्ड हुए हैं। EPFO के प्रोविजनल पेरोल डेटा से इस बात की जानकारी मिली है।
डेटा के मुताबिक, नए मेंबर्स में 18 से 25 साल ऐज ग्रुप के मेंबर्स सबसे ज्यादा हैं, जो अप्रैल 2024 में जुड़े टोटल नए मेंबर्स का 55.50% हैं।
यह पहले के ट्रेंड के अनुरूप है, जो दर्शाता है कि ऑर्गनाइज्ड वर्कफोर्स में शामिल होने वाले ज्यादातर मेंबर्स युवा हैं। मुख्य रूप से ये वे लोग हैं, जिन्हें पहली बार नौकरी मिली है।
EPFO ने अप्रैल 2024 में 18.92 लाख नेट मेंबर्स जोड़े
डेटा से पता चला है कि EPFO ने अप्रैल 2024 के महीने में 18.92 लाख नेट मेंबर्स जोड़े हैं। अप्रैल 2018 में पहला पेरोल डेटा पब्लिश होने के बाद से अप्रैल में यह ग्रोथ सबसे ज्यादा है।
नेट मेंबर एडिशन में 31.29% की ग्रोथ दर्ज की गई
पिछले महीने मार्च 2024 की तुलना में चालू महीने के दौरान नेट मेंबर एडिशन में 31.29% की ग्रोथ दर्ज की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘साल-दर-साल एनालिसिस से पता चलता है कि अप्रैल 2023 की तुलना में नेट मेंबर एडिशन में 10% की ग्रोथ हुई है।
मेंबरशिप में यह ग्रोथ कई वजहों के कारण हुई है। जिसमें रोजगार के अवसरों में वृद्धि, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और EPFO के आउटरीच प्रोग्राम का प्रभाव शामिल है।’
14.53 लाख मेंबर्स EPFO से हटे और फिर शामिल हुए
पेरोल डेटा के मुताबिक, लगभग 14.53 लाख मेंबर्स EPFO से हटे और बाद में फिर से इसमें शामिल हो गए। यह आंकड़ा मार्च 2024 के पिछले महीने की तुलना में 23.15% की ग्रोथ दर्शाता है।
नए मेंबर्स में से लगभग 2.49 लाख नई फीमेल मेंबर्स
पेरोल डेटा के जेंडर-वाइज एनालिसिस से पता चलता है कि 8.87 लाख नए मेंबर्स में से लगभग 2.49 लाख नई फीमेल मेंबर्स हैं। साथ ही महीने के दौरान नेट फीमेल मेंबर एडिशन लगभग 3.91 लाख रहा, जो मार्च 2024 के पिछले महीने की तुलना में लगभग 35.06% की ग्रोथ दर्शाता है।
महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में मेंबर एडिशन सबसे ज्यादा
पेरोल डेटा के स्टेट-वाइज एनालिसिस से पता चलता है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा (5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों) में नेट मेंबर एडिशन सबसे ज्यादा रहा है।
इन राज्यों की नेट मेंबर एडिशन में लगभग 58.30% हिस्सेदारी है, जिन्होंने महीने के दौरान टोटल 11.03 लाख नेट मेंबर्स जोड़े हैं। इन सभी राज्यों में से महाराष्ट्र ने महीने के दौरान सबसे ज्यादा 20.42% नेट मेंबर्स जोड़े हैं।
इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मेंबर्स में बड़ी ग्रोथ हुई
इंडस्ट्री-वाइज डेटा की महीने-दर-महीने के आधार पर तुलना करने से पता चलता है कि इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मेंबर्स में बड़ी ग्रोथ हुई है।
इंडस्ट्रीज में एक्सपर्ट सर्विसेज, ट्रेडिंग-कॉमर्शियल एस्टेब्लिशमेंट्स, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और जेनेटिक इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, इंजीनियर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, स्कूल, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी और कॉलेज आदि शामिल हैं। टोटल नेट मेंबरशिप में से लगभग 41.41% ग्रोथ एक्सपर्ट सर्विसेज से रही है।
