Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

नीट विवाद में राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, दिलाई राजस्थान में पेपर लीक की याद – India TV Hindi

राहुल गांधी को भाजपा ता जवाब।- India TV Hindi

Image Source : PTI
राहुल गांधी को भाजपा ता जवाब।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को नीट पेपर लीक और यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द करने के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह से विफल हो गई है। हालांकि, राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए पेपर लीक की याद दिलाई है। आइए जानते हैं कि भाजपा ने क्या कहा।

राजस्थान पेपर लीक पर चुप थे राहुल- सुधांशु

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भरोसा दिया कि सरकार NEET परीक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों छात्रों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देगी। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सुधांशु ने कहा कि उन्हें लाखों छात्रों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है, वह सिर्फ इस विषय पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। राजस्थान में पेपर लीक हुआ पर लेकिन राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तीसरी बार असफल हुए, इसका मतलब यह नहीं है कि वह गुजरात और मध्य प्रदेश के युवाओं को कुछ भी बोले। राहुल ने कहा कि गुजरात और मध्य प्रदेश (पेपर लीक के) केंद्र हैं, अगर आपको किसी परीक्षा से कोई समस्या है, तो आप इसकी कमियां बता सकते हैं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि आपके पीएम मोदी के साथ कुछ व्यक्तिगत मुद्दे हैं, आप युवाओं पर इतना बड़ा आरोप लगाते हैं। पूनावाला ने कहा कि  पेपर लीक का कोई केंद्र है तो वह कांग्रेस और राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार है। 

 

Latest India News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.