Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

कौन हैं भर्तृहरि महताब? राष्ट्रपति मुर्मू ने नियुक्त किया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर

ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक उनके कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। भर्तृहरि महताब की बात करें तो वह ओडिशा की कटक सीट से सात बार के लोकसभा सांसद हैं। इसी साल ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका देते हुए भर्तृहरि महताब ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

कौन होता है प्रोटेम स्पीकर?

प्रोटेम स्पीकर (Pro tem Speaker) वह व्यक्ति होता है जिसे संसद में अस्थायी रूप से अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया जाता है। आमतौर पर यह नियुक्ति तब की जाती है जब नियमित अध्यक्ष या स्पीकर का चुनाव नहीं हुआ होता है या किसी कारणवश वे उपस्थित नहीं होते हैं।

प्रोटेम स्पीकर का मुख्य कार्य नए निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना और नए स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया को संचालित करना होता है। प्रोटेम स्पीकर आमतौर पर सबसे वरिष्ठ सदस्य या सबसे अधिक अनुभव वाले सदस्य को बनाया जाता है।

प्रोटेम स्पीकर की भूमिका अस्थायी होती है और नए स्पीकर के चुनाव के बाद उनकी जिम्मेदारी समाप्त हो जाती है। उनके कार्यों में निष्पक्षता और तटस्थता की अपेक्षा की जाती है ताकि नए स्पीकर का चुनाव सुचारू और निष्पक्ष तरीके से हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.