Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, एलन मस्क से छिना अमीर नंबर वन का ताज

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर उथल-पुथल मची है। एलन मस्क से अमीर नंबर वन की कुर्सी फिर छिन गई है। जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे रईस शख्स हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 3 पोजीशन पर पिछले कई दिनों से कांटे की रेस चल रही है। कभी एलन मस्क आगे तो जेफ बेजोस पीछे। जेफ बेजोस आगे तो मस्क पीछे। मस्क पीछे तो बर्नार्ड आगे।

गुरुवार को जेफ बेजोस अपने नेटवर्थ में 3.13 अरब डॉलर जोड़कर 209 अरब डॉलर के साथ दुनिया सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एलन मस्क की संपत्ति में 2.35 अरब डॉलर कम होने से उनकी नंबर एक की कुर्सी छिन गई। उनके पास अब 206 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर

कुछ माह पहले तक नंबर वन की कुर्सी पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति अब 199 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में बर्नार्ड तीसरे पोजीशन पर हैं। इनके बाद चौथे नंबर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। इस साल की कमाई में दूसरे स्थान पर रहने वाले जुकरबर्ग के पास 178 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

जेनसेन हुआंग गुरुवार के टॉप लूजर

इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले एनवीडिया के मालिक जेनसेन हुआंग गुरुवार को टॉप लूजर रहे। उनकी संपत्ति में 4.16 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद हुआंग 70.8 अरब डॉलर इस साल कमा चुके हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 115 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 12वें पोजीशन पर हैं।

टॉयलेट साफ किया, वेटर बने और अब दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के मालिक

हुआंग के बाद एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 112 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 13वें स्थान पर हैं। अंबानी को गुरुवार को 742 मिलियन डॉलर का झटका लगा। इसके बााद 14वें स्थान पर अडानी हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के पास 107 अरब डॉलर की संपत्ति है। गुरुवार को इनकी संपत्ति में 954 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.