Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

2 लाख रुपये डेली चार्ज करता था स्टार का पर्सनल शेफ, अनुराग कश्यप बोले- ये तो चिड़िया का…

अनुराग कश्यप बॉलीवुड एक्टर्स के नखरों पर कई बार गुस्सा निकाल चुके हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक एक्टर का शेफ उनके लिए स्पेशल खाना बनाता था जिसका हर दिन का खर्च 2 लाख रुपये था। अनुराग पहले भी गुस्सा निकाल चुके हैं कि लोग फिल्म की शूटिंग को पिकनिक समझने लगते हैं और वहां अनापशनाप खर्च करवाते हैं।

हर दिन के 2 लाख

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने शूटिंग के दौरान एक्टर्स की डिमांड्स पर बात की। अनुराग जेनिस सिकेरिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बिना नाम लिए एक एक्टर के खाने के बारे में बताया। अनुराग बोले, ‘कोई हैं जिनका शेफ है जो हर दिन का 2 लाख रुपये उनका अजीब सा हेल्दी खाना बनाने के लिए चार्ज करता है। जो देखकर लगता है कि ये खाना है? ये तो चिड़िया का खाना है।’

हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से था ऐसा खाना

अनुराग ने बताया कि उनके खाने का पोर्शन काफी छोटा सा आता था। बोल कि एक्टर का खाना ऐसा था क्योंकि उन्हें ‘हेल्थ प्रॉब्लम’ थी। उनकी डायट खास तरह की होती थी। उसने बताया था, मैं सिर्फ यही खाता हूं, मेरे इतनी एलर्जीज हैं।

दूसरे शहर से मंगाया था बर्गर

इससे पहले अनुराग इंडियन एक्सप्रेस को बता चुके हैं कि आउटडोर शूट पर एक स्टार्स ने शूटिंग लोकेशन से कई किलो मीटर दूर से हैमबर्गर मंगाया था। अनुराग का कहना है कि इस तरह से बेकार के खर्चे बढ़ते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.