Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
News पॉलिटिक्स विदेश

रूस-ऑस्ट्रिया दौरा पूरा कर भारत लौटे पीएम मोदी, ऑस्ट्रिया में सम्बोधन करते हुए क्या बोला PM मोदी ने !

रूस-ऑस्ट्रिया के दौरे पर PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-ऑस्ट्रिया यात्रा पूरा कर आज वापस भारत लौट गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। पीएम का यह दौरा कई मायने में खास रहा। इस दौरे के साथ पीएम मोदी ऑस्ट्रिया का दौरा करने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री बन गए। इसस पहले यह यात्रा इंदिरा गांधी ने की थी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय रूस-ऑस्ट्रिया यात्रा के बाद भारत वापस आ चुके हैं। पीएम मोदी का यह दौरा कई मायने में खास रहा। उन्होंने अपने इस यात्रा के दौरान रूस और ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतयी प्रवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के माध्यम से पीएम मोदी ने एक बार फिर संदेश दिया कि भारत ने दुनिया को ‘युद्ध’ नहीं ‘बुद्ध’ दिया है। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री बन गए।

उन्होंने ने अपने वापसी की जानकारी खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक यात्रा रही। रूस-ऑस्ट्रिया दोनों देशों के साथ भारत की दोस्ती बढ़ी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक और अत्यधिक उपयोगी रही। भारत का दोनों देशों के बीच मित्रता में नया जोश जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने पर काफी खुशी है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रियाई सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया।

रूस-ऑस्ट्रिया के दौरे पर PM मोदी

75 साल पुरानी दोस्ती
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “हजारों साल पहले से हम अपना ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं। हमने ‘युद्ध’ नहीं बल्कि हमने दुनिया को ‘बुद्ध’ दिया। भारत ने हमेशा शांति और समृद्धि दी है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच 75 साल पुरानी दोस्ती है। भौगोलिक रुप से देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रिया दोनों देश दो छोर पर है, लेकिन दोनों के बीच कई समानताएं भी है। लोकतंत्र एक ऐसा माध्यम है जो दोनों देशों को एक साथ जोड़ता है। अपने पूरे भाषण के दौरान उन्होंने पिछले 10 साल में भारत के विकास मुद्दे पर चर्चा किया।

https://youtu.be/Cp9DjBsk6y8

लगातार तीसरी बार
विएना में सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 60 साल बाद भारत में ऐसा हुआ है कि भारत में लगातार तीसरी बार किसी को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि भारत में दोबारा सत्ता में वापस आना बहुत बड़ा काम है। लेकिन एनडीए गठबंधन ने ये काम तीसरी बार कर दिखाया है। प

पीएम मोदी ने रूस-ऑस्ट्रिया दौरे के दौरान दुनिया को भारत में हुए पिछले 10 सालों के डेवलपमेंट का रिपोर्ट दिया है। साथ ही आने वाले दिनों में भारत की चल रही प्लानिंग के बारे में भी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.