Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
News देश

Anant Radhika Wedding: देश-विदेश की हस्तियों को गवाह बनाकर एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, यादगार बनी शादी

Anant Ambani Radhika Merchant Marriage News: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां शादी की शुभ घड़ी में मौजूद रहे। यादगार शादी समारोह के साक्षी बनने वाले दिग्गजों में उद्योग-राजनीति, फिल्म और खेल जगत के सितारे शामिल रहे। शादी का हर इंतजाम बेहद खास रहा।
शादी में सितारों का जमघट, डांस-मस्ती-हंगामा और बहुत कुछ……..

अनंत और राधिका की शादी के मौके पर अंबानी परिवार की मेजबानी खास तौर पर सुर्खियों में रही। इसके अलावा मेहमान बनकर पहुंचे फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। शादी में रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित सरीखे सितारे मस्ती में झूमते-नाचते दिखे।

https://x.com/ANI/status/1811837428463993180

शाहरूख खान और सलमान खान ने भी लगाए ठुमके। संगीत पर झूमते दिखे सितारों ने 12 जुलाई की शाम को अंबानी परिवार के साथ-साथ नई दंपती- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
https://x.com/Vamp_Combatant/status/1811847955814711637

चीनी राजदूत बोले- भारत की किसी शादी में पहली बार आया, अनंत-राधिका को शुभकामनाएंभारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग भी अंबानी के मेहमान बने। अनंत और राधिका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को एक्स पर शेयर कर राजदूत ने कहा कि वे भारत में पहली बार किसी शादी समारोह में शरीक हुए हैं। उन्होंने दंपती को शुभकामनाएं भी दीं।
https://x.com/China_Amb_India/status/1811821467186651173

अनंत और राधिका की शादी में माही की मौजूदगी
अनंत और राधिका की शादी में माही यानी महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र रही। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इससे पहले आई तस्वीरों में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिखे थे।
https://x.com/AHindinews/status/1811824773565153642

अनंत-राधिका की शादी में जमकर थिरकीं माधुरी दीक्षित। वही, अनन्या पांडे ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
https://x.com/ANI/status/1811836618036367644

अनंत-राधिका की शादी में रेखा का जुदा अंदाज सभी को काफी पसंद आया। अभिनेत्री गोल्डन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
https://www.instagram.com/reel/C9VMUJUSxKz/?utm_source=ig_web_copy_link

नीता अंबानी की मेहंदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खास डिजाइन समझाती दिखाई दे रही हैं। नीता ने अपनी मेहंदी में अनंत-राधिका का नाम लिखा हुआ है। वही, अपने दूसरे हाथ में आकाश और श्लोका का नाम लिखा है। यही नहीं नीता ने अपनी हथेली पर राधा-कृष्ण का डिजाइन भी बनवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.