Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
News UP UP News देश

बनारस कोठी होटल को किया जा रहा ध्वस्त, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद होटल को खाली कराया, होटल मालिक हुआ बेहोश

  1. बनारस कोठी होटल को किया जा रहा ध्वस्त, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद होटल को खाली कराया, होटल मालिक हुआ बेहोश

वाराणसी के 2 होटल पर बुलडोजर एक्शन :

वाराणसी के 2 होटल पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। इसमें बनारस कोठी और रिवर पैलेस शामिल है। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने इन होटल को सील किया था। आरोप है कि दोनों होटल यात्रियों की बुकिंग लेते रहे। साथ ही, होटल में कंस्ट्रक्शन भी करवाया। दोनों होटल बुद्ध विहार कॉलोनी में बनाए गए हैं। VDA की टीम बनारस कोठी होटल पर पहुंची है। यह होटल 5 मंजिल का है। इस होटल के मालिक की VDA अफसरों से बहस हो गई। वह बेसुध हो गए। होटल के अंदर तोड़-फोड़ शुरू हो चुकी है। बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। होटल मालिक के परिजन भी बाहर पहुंचे हैं। वह रोते हुए अफसरों से कार्रवाई रोकने की गुहार लगा रहे हैं। ACP अतुल अंजान पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ बनारस कोठी पहुंचे। होटल को खाली कराया गया। बता दें कि VDA की टीम ने होटल संचालक को खाली करने का नोटिस दिया था। VDA के अवर अभियंता अतुल कुमार मिश्रा ने होटल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। VDA की टीम ने वरुणा क्षेत्र में संचालित दो होटलों बनारस कोठी और रिवर पैलेस का निरीक्षण किया। इन होटलों का बिजली कनेक्शन काट दिया था। जलकल जीएम को पत्र लिखकर पानी का कनेक्शन काटने को कहा था। इसके बाद इनको गिराने की कवायद आज की जा रही है।विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि बनारस कोठी और रिवर पैलेस नाम से बने दोनों होटल का मानचित्र निर्माण के अनुरूप स्वीकृत नहीं है। वरुणा नदी किनारे 50 मीटर क्षेत्र डूब क्षेत्र माना जाता है और एनजीटी ने 50 मीटर में निर्माण पर रोक लगाई है। 2015 में दोनों होटल सील किए गए थे, उसके बाद संचालन करने पर केस दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि सत्ता दल के नेताओं और अधिकारियों से साठगांठ कर ली और दोनों होटल का संचालन शुरू हो गया। इसके बाद लगातार पर्यटकों को टूरिज्म एजेंसी के नाम पर बुकिंग दी जा रही थी, दूसरे नाम की बुकिंग के बाद इन दोनों होटल ठहराया जा रहा था। उधर, होटल संचालक मोहम्मद जाफर खान ने बताया कि सभी कार्रवाई पूरी है और होटल का बिजली बिल भी जमा है। VDA मनमानी कर रहा है, इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.