बिजनौर जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहीं दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। यह दुर्घटना आज सुबह की है
आज जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र के सफियाबाद गांव की रहने वाली सुनीता और पार्वती रोज़ की तरह सुबह टहलने निकली थीं। उसी दौरान एक तेज गति से आ रही एक कार ने नियंत्रण खो दिया और दोनों महिलाओं को बुरी तरह रौंद दिया। इसके बाद कार भी सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार चालक इस दुर्घटना में घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने खाई में गिरी कार को भी निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे से मृतक महिलाओं के परिवारों में शोक पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।