Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
पॉलिटिक्स

Fadnavis Cabinet Full List 2024: महाराष्ट्र में किसे मिलेगा कौन सा विभाग? सीएम फडणवीस ने खोले कैबिनेट विस्तार के पत्ते

Desk Report : देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने भी उपमुख्यमंत्रियों के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर दी है। शपथ लेने के बाद सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। केवल उनकी भूमिकाएं बदल गई हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए नेताओं की मौजूदगी में भव्य समारोह में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ (CM Devendra Fadnavis) ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस को शपथ दिलाई। गुरुवार को शपथ ग्रहण के साथ ही फडणवीस ने अपनी तीसरी पारी शुरू कर दी है।

Fadnavis Cabinet Full List 2024

शपथ लें के बाद सीएम फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कैबिनेट विस्तार और विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कहा कि कुछ लोग महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे, तो मैं खुद इसपर बारीकी से नजर रखूंगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसको क्या मंत्रालय मिलेगा, यह तीनों मिलकर तय करेंगे और यह अंतिम चरण में है। पिछली सरकार में मंत्रियों के काम का आकलन किया जा रहा है और उसी आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

हमारी भूमिकाएं बदल गई

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है, केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था।

कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार?

पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने फडणवीस के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू हो रहे राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले 11 या 12 दिसंबर को फडणवीस अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

अब जब देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ले ली है तो अब सबकी नजर महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार और महाराष्ट्र में मंत्रियों के पोर्टफोलियो पर है। ऐसे में जब यह जानना चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बन रहा है और किस-किस को कौन-कौन सा विभाग मिलेगा?  तो आइए जानते हैं महाराष्ट्र कैबिनेट मिनिस्टर्स की पूरी लिस्ट…

        नाम                           पद/मंत्रालय

 देवेंद्र फडणवीस                   मुख्यमंत्री

 एकनाथ शिंदे                     उपमुख्यमंत्री

 अजित पवार                      उपमुख्यमंत्री

 

यहां ध्यान देने वाली बात है यह है कि अभी तक केवल महायुति में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ने ही शपथ ली है। अभी महाराष्ट्र कैबिनेट में पोर्टफोलियो का बंटवारा नहीं हो हुआ है। लेकिन भाजपा के सूत्रों के अनुसार, भाजपा गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय अपने पास रख सकती है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए दैनिक जागरण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। जैसे ही विभागाओं और पोर्टफोलियो का बंटवारा होगा, यह टेबल अपडेट की जाएगी।

 

शिंदे बोले- खुद को मानता हूं आम आदमी

शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ ली है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। महाराष्ट्र देश को वैचारिक दिशा देने वाला राज्य है और मुझे, जो एक साधारण किसान परिवार से आता है, ऐसे राज्य का सीएम बनने का अवसर मिला। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हमारा पूरा साथ दिया, हमें पूरी ताकत दी।

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूरी ताकत से हमारे पीछे खड़े रहे और यही वजह है कि हम 2.5 साल में इतना काम कर पाए। मुझे इस बात की भी खुशी है कि जब हमने शुरुआत की, 2.5 साल पहले, 40 लोग हमारे साथ थे, आज 60 लोग हैं। पहले मैं खुद को मुख्यमंत्री नहीं, एक आम आदमी मानता था, अब डिप्टी सीएम के तौर पर मैं खुद को समर्पित आम आदमी मानता हूं।

पीएम मोदी समेत कई दिग्गज हुए शामिल

बता दें कि सीएम फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, रामदास अठावले सहित अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

 

जानी-मानी हस्तियां मौजूद

इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार, एन चंद्रबाबू नायडू, प्रमोद सावंत, मोहन यादव, विष्णु देव साईं, हिमंत बिस्वा सरमा, मोहन चरण माझी सहित भाजपा और सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्य के मुख्य मंत्री भी मौजूद थे। समारोह में 40,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि मुकेश अंबानी सहित उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.