Pushpa 2 Worldwide Collection : फिल्म पुष्पा 2 की कमाई का डंका पूरी दुनिया में जोर-शोर से बज रहा है। हर रोज अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की ये मूवी कलेक्शन के मामले में किसी न किसी फिल्म को पछाड़ते हुए आगे बढ़ रही है। अब पुष्पा- द रूल के निशाने पर वर्ल्डवाइड महज इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड बाकी रह गया है।
HighLights
पुष्पा 2 इतिहास रचने से दो कदम दूर
कमाई में पुष्पा 2 के निशाने पर दो मूवीज
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कर दिया कमाल
Desk Report: Pushpa 2 Day 12 Worldwide Collection: निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा- द रूल इस वक्त फैंस की पहली पसंद के तौर पर सिनेमाघरों में खूब तल रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी पुष्पा 2 ने धमाकेदार एंट्री मारते हुए बॉक्स ऑफिस पर असरदार कारोबार कर के दिखाया है।
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मूवी पर जमकर पैसा बरस रहा है। जिसके चलते पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनियाभर में सबसे अधिक के कमाई के मामले में पुष्पा 2 के निशाने पर कौन सी दो मूवीज हैं।
पुष्पा 2 सामने ये दो फिल्म
5 दिसंबर को पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। रिलीज के पहले दिन से इस मूवी का रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और रिलीज के 11वें दिन तक 1400 करोड़ का कारोबार कर भारतीय सिनेमा के इतिहास की तीसरे सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।


