सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, प्रवेश वर्मा को मिला PWD, देखें दिल्ली में किस मंत्री के पास कौन सा विभाग
दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके 6 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। उन्होंने अपने पास सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त आदि विभाग रखे हैं। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह इंद्राज, कपिल मिश्रा, और पंकज कुमार सिंह को भी महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपे गए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही सभी 6 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है।दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग और प्लानिंग डिपार्टमेंट अपने पास रखे हैं।

प्रवेश वर्मा के पास लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले,गुरुद्वारा चुनाव, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी होगी। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवाएं, विजिलेंस, योजना
2. प्रवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री) – शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन
3. मनजिंदर सिंह सिरसा – स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग
4. रवींद्र कुमार इंद्राज – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम
5. कपिल मिश्रा – जल, पर्यटन, संस्कृति
6. आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
7. पंकज कुमार सिंह – कानून, विधायी मामले, आवास।

