ऐप पर पढ़ें
बिहार बीएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं। ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर बिहार बीएड- सीईटी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट जारी कर दिया है। छात्र अपना एडमिट कार्ड सिर्फ 25 जून तक ही डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी विद्यार्थियों को एग्जाम सेंटर्स पर अपने साथ एडमिट कार्ड और एक सरकार द्वारा मान्य आईडी कार्ड लाना होगा। इन डॉक्यूमेंट के बिना उम्मीदवार को परीक्षा ने बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार BEd CET 2024 की परीक्षा पूरे राज्य में 25 जून को होगी।
छात्र अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आप को बिहार बीएड परीक्षा 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed- lnmu.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आप होम पेज पर बिहार BEd CET 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक को चेक कीजिए।
3. लिंक मिलने के बाद लिंक पर क्लिक कीजिए।
4. अब आप अपनी लॉग इन डिटेल भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कीजिए।
5. अब आप के सामने आपकी स्क्रीन पर बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
6. अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके साथ ही आप परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
बिहार BEd CET 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी-
1. उम्मीदवार का नाम
2. जन्म की तारीख (DOB)
3. एप्लीकेशन नंबर
4. रोल नंबर
5. परीक्षा सेंटर का पता
6. परीक्षा की तारीख और समय
बिहार BEd CET 2024 की परीक्षा के समय अपने साथ कौन- कौन से डॉक्यूमेंट ले जाएं-
1. उम्मीदवार अपने साथ बिहार BEd CET 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड ले जाएं।
2. एक पहचान प्रमाण पत्र- आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड
3. दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (कोशिश करें जो आपने अपने एप्लीकेशन फॉर्म में लगाई थी)
4. नीला और काले रंग का बॉलपॉइन्ट पैन और पेंसिल
बिहार BEd CET 2024 परीक्षा का एग्जाम पैटर्न-
बिहार BEd CET 2024 की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (पैन और पेपर) से होगी। यह परीक्षा के लिए छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में कुल120 मल्टिप्ल चोईस प्रश्न होंगे।
परीक्षा में छात्रों से समान्य इंग्लिश/ संस्कृत, समान्य हिन्दी, लॉजिकल और एनालिटिकल रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस और स्कूल में पढ़ाई का वातावरण जैसे विषयों से प्रश्न आएंगे।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। छात्र को प्रश्न का सही उत्तर देने पर एक अंक दिया जाएगा। इसके अलावा गलत उत्तर और उत्तर न देने पर कोई भी अंक नहीं दिए जाएंगे।
